{"_id":"59a1d77a4f1c1bf51e8b4bc6","slug":"151503778682-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडीक्राफ्ट पर कार्यशाला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडीक्राफ्ट पर कार्यशाला का आयोजन
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तशिल्प पर कार्यशाला का आयोजन
सहारनपुर। हैंडीक्राफ्ट एंड कारपोरेट सेक्टर स्किल काउंसिल की ओर से शनिवार को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें वुड कार्विंग से जुडे़ अनुसूचित जाति के कारीगरों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया।
शनिवार को रोटरी हॉल में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय एवं डेवलपमेंट कमिश्नर ऑफ हैंडीक्राफ्ट के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें एनग्रेविंग, कार्विंग और पेचिंग आदि विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने कारीगरों को स्वरोजगार के प्रति भी प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार, गौरव बर्मन, नितेश झा आदि ने कारीगरों को कौशल विकास प्रशिक्षण के कोर्स में हस्तशिल्प के शामिल होने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर रज्जाक अहमद अंसारी और मोहम्मद इस्लाम ने अपने अनुभवों को साझा किया। कार्यशाला के संयोजक प्रदीप धारिया और सह संयोजक दिनेश तेजान ने सहारनपुर की काष्ठ कला के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान राजेंद्र कुमार, ओमपाल, धीरेंद्र, पवन, रिंकू, निर्मल, रविंद्र आदि मौजूद रहे।