फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   करोड़ों खर्च के बाद भी गढ्डा मुक्त नहीं हो पाई सड़कें--

करोड़ों खर्च के बाद भी गढ्डा मुक्त नहीं हो पाई सड़कें--

Sun, 27 Aug 2017 01:44 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
करोड़ों खर्च के बाद भी गढ्डा मुक्त नहीं हो पाई सड़कें--
करोड़ों खर्च के बाद भी गड्ढा मुक्त नहीं हो पाई सड़कें
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद पूरे में प्रदेश चलाए गए गड्ढा मुक्त अभियान को सहारनपुर में पलीता लगाया गया है। करोड़ों खर्च के बाद भी जनपद की सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हो पाई है। हाल ही में हुए सीएम के दौरे से पूर्व एक बार फिर सड़कों को चकाचक किया गया। मगर, सड़कों के हालात पहले से भी बदतर हो गए हैं। साफ है कि गड्ढा मुक्त अभियान में घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर गोलमाल किया गया है।
अप्रैल माह में भाजपा सरकार बनने के बाद पूरे प्रदेश में 15 जून तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का अभियान चलाया गया था। लोक निर्माण ने दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर दिल्ली रोड स्थित गांव जंधेड़ी से बेहट रोड पर गांव रसूलपुर तक सड़क को गड्ढा मुक्त किया गया। इसी तरह अंबाला रोड पर सरसावा से देहरादून रोड पर स्थित गांव गणेशपुर तक सड़कों पर काम कराया गया। नागल मार्ग, जनता रोड, बड़गांव मार्ग सहित शहर के अंदर सड़कें बनाई गई। अभियान खत्म हुए ढाई माह हो चुके हैं। सड़कों के गड्ढे भरने और नई सड़कें बनाने में करोड़ों रुपये खर्च किए गए। मगर सभी मार्गों पर सड़कें पहले की तरह खस्ताहाल हो चुुकी है। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। दिलचस्प पहलु यह है कि 21 अगस्त को सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दौरे पर आए थे। इससे पूर्व सरकारी तंत्र ने दिन-रात एक कर सड़कों को फिर से चमका दिया। सीएम के दौरे को अभी पांच दिन ही बीते है और सड़कों का हाल पहले से भी बदतर हो चुका है।
विज्ञापन

आए दिन हो रही दुर्घटनाएं
जिले में सड़कों पर गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। दिल्ली रोड, देहरादून रोड, चिलकाना रोड, अंबाला रोड, बड़गांव मार्ग, नागल मार्ग, मुजफ्फरनगर मार्ग पर सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जिनके कारण सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बारिश के दौरान खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। क्योंकि, गड्ढों में पानी भरा होने पर वाहन चालक को पता ही नहीं चल पता कि सड़क में गड्ढा है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसात की वजह से सड़कों में दोबारा गड्ढे बन गए हैं। बरसात के बाद जल्द कार्य कराकर जनपद की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।
- पीके पांडेय, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed