फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   छेड़छाड़ और अतिक्रमण पर अंकुश लगाने की मांग

छेड़छाड़ और अतिक्रमण पर अंकुश लगाने की मांग

Sat, 26 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ और अतिक्रमण पर अंकुश लगाने की मांग
छेड़छाड़ और अतिक्रमण पर अंकुश लगाने की मांग
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। अखिल भारतीय महिला कान्फ्रेंस की बैठक में नगर में बढ़ते अतिक्रमण एवं छात्राओं और महिलाओं से छेड़खानी की घटनाओं पर चिंता जताई गई। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मोहल्ला बाबूराय स्थित अपने आवास पर आहूत बैठक में अध्यक्ष वीणा गुप्ता ने कहा कि नगर में मनचलों ने छात्राओं का कॉलेज आना जाना दुश्वार कर रखा है। कहा कि महिला सुरक्षा के लिए गठित किया गया एंटी रोमियो स्क्वायड भी कहीं नजर नहीं आता। इसके अलावा नगर के मुख्य मार्गों एवं बाजारों में बढ़ती जा रही अतिक्रमण की समस्या पर भी गहरा रोष जताया। सचिव मोनिका गर्ग ने नगर में बढ़ते अतिक्रमण पर आक्रोश जताया। मेन बाजार सहित तमाम बाजारों की सड़कों पर अतिक्रमण के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इसके बाद सीओ को समस्या से अवगत कराने का निर्णय लिया गया। वीणा गुप्ता, मोनिका गर्ग, मान्या गर्ग, पूनम गोयल, कनिका गोयल और नीरू अग्रवाल का प्रतिनिधिमंडल सीओ ब्रह्मपाल सिंह से मिला और उन्हे ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। सीओ ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया और एंटी रोमियो स्क्वायड को भी निरंतर गश्त कर मनचलों पर लगाम कसने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed