{"_id":"5953fc154f1c1b015f8b46b9","slug":"151498676245-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर अधिकारी करेंगे होटलों में एनओसी की की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायर अधिकारी करेंगे होटलों में एनओसी की की जांच
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
फायर अधिकारी करेंगे होटलों में एनओसी की की जांच
सहारनपुर। शहर में दो दर्जनों से अधिक होटल चल रहे हैं, लेकिन पांच साल से किसी ने भी अग्निशमन विभाग से एनओसी का नवीनीकरण नहीं कराया। एसएसपी ने अग्निशमन अधिकारियों को होटलों और मैरिज होम में एनओसी की जांच के आदेश दिए हैं।
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में एसएसपी बबलू कुमार ने होटलों एवं मैरिज होम में आग से बचाव के संयंत्रों की जांच और एनओसी की जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि शहर में दो दर्जन से अधिक होटल हैं, लेकिन पांच साल से न तो किसी ने अग्निशमन विभाग से एनओसी का नवीनीकरण नहीं कराया है। अग्निशमन अधिकारियों को जानकारी भी नहीं है कि कितनों के पास एनओसी है और कितनों के पास आग से बचाव के संसाधन उपलब्ध हैं।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि सभी होटलों की सूची तैयार कर उनकी एनओसी की जांच की जाएगी। होटलों में आग की घटना होने पर बाहर निकलने के रास्ते हैं या नहीं, आग बुझाने के उपकरण हैं अथवा नहीं, उपकरण ठीक से काम तो कर रहे हैं इसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद एनओसी का नवीनीकरण कराया जाएगा।