फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   1500 devotees will go to see Ramlala by Aastha special train

Saharanpur News: आस्था स्पेशल ट्रेन से रामलला के दर्शन करने जाएंगे 1500 श्रद्धालु

Mon, 19 Feb 2024 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 19 Feb 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
1500 devotees will go to see Ramlala by Aastha special train
सहारनपुर। अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद रामलला के दर्शन के लिए सहारनपुर महानगर से 1500 श्रद्धालु जाएंगे। सभी श्रद्धालु 26 फरवरी को आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या रवाना होंगे। समय सारिणी जारी हो गई। इसके साथ ही ट्रेन को भी बुक कर लिया है। भाजपा ने आईआरटीसी को यात्रियों की सूची सौंप दी है।
विज्ञापन

रेलवे ने अयोध्या के लिए देश के हर मंडल से आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। अभी तक सहारनपुर से होकर जो आस्था स्पेशल ट्रेनें जा रहीं हैं, वे अमृतसर, अंब अंदौरा, पठानकोट, जम्मूतवी से आ रहीं हैं। अब सहारनपुर से भी आस्था स्पेशल ट्रेनें शुरू होंगी, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर लीं हैं। 26 फरवरी को आस्था स्पेशल ट्रेन रात्रि नौ बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी, जो मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ होते हुए अगले दिन दोपहर 12:55 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में आस्था स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी को रात्रि 9:50 बजे अयोध्या से चलेगी और सहारनपुर में अगले दिन दोपहर 1:45 बजे आएगी।
विज्ञापन

उधर, भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने बताया कि आस्था स्पेशल ट्रेन से जाने वाले महानगर के यात्रियों की सूची आईआरटीसी को सौंप दी है। 26 फरवरी को महानगर से 1500 श्रद्धालु अयोध्या जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- किस स्टेशन पर कब पहुंचेंगी ट्रेन
मेरठ - रात्रि 11:20 बजे
हापुड़ - रात्रि 12:05 बजे
बुलंदशहर - रात्रि 1:10 बजे
खुर्जा - रात्रि 2:00 बजे
टूंडला - सुबह 4:20 बजे
कानपुर सेंट्रल - सुबह 8:15 बजे
लखनऊ - सुबह 10:05 बजे
अयोध्या - दोपहर 12:55 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed