{"_id":"63879a3387ef5920b860694e","slug":"15-years-old-1-64-lakh-vehicles-of-the-district-came-under-the-scrap-policy-saharanpur-news-mrt615865323","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: स्क्रैप नीति में जनपद के 15 साल पुराने 1.64 लाख वाहन आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: स्क्रैप नीति में जनपद के 15 साल पुराने 1.64 लाख वाहन आए
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश में नई स्क्रैप नीति को लागू हो गई है। इस नीति के तहत पुराने वाहनों को स्क्रैप में देकर नया वाहन खरीदने पर पंजीकरण शुल्क में 10 और 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। जनपद में 1.64 लाख से अधिक वाहन हैं जो 15 वर्ष से अधिक पुराने हैं।
संभागीय परिवहन विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक जनपद में 15 साल पुराने 1,64,926 वाहन नई स्क्रैप नीति की परिधि में आ गए हैं, जिनकी फिटनेस नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि यह सभी वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इनमें 1,45,159 स्कूटर व बाइक, 6376 कार और 13,391 ट्रैक्टर शामिल हैं। स्क्रैप नीति के तहत 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहन बिना फिटनेस सड़कों पर नहीं दौड़ सकते हैं। खास बात यह है कि पुराने वाहनों को स्क्रैप में देकर नया वाहन खरीदने पर गैर व्यावसायिक वाहन पर पंजीकरण शुल्क में 10 और व्यावसायिक वाहन लेने पर 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी। नई नीति से पुराने वाहनों से हो रहा वायु प्रदूषण कम होगा और नए वाहनों की मांग के साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
वाहन स्क्रैप नहीं कराएं तो होंगे जब्त
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आरपी मिश्रा ने बताया कि कैबिनेट में स्क्रैप नीति को मंजूरी मिली है, अभी हमारे पास शासनादेश नहीं आया है। जो जल्द आ जाएगा। उनके आने पर अभियान चलाया जाएगा। यदि 15 साल पुराने वाहनों को मालिकों ने स्क्रैप नहीं कराया तो उन्हें जब्त किया जाएगा। स्क्रैप नीति में सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन शामिल हैं।