{"_id":"58c2fa8a4f1c1be027dc4341","slug":"15-school-vahanon-ko-seas-kiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 स्कूली वाहनों को सीज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 स्कूली वाहनों को सीज किया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
आरटीओ द्वारा पकड़ी गई खटारा बसें।
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर। आरटीओ का अनफिट और अनाधिकृत वाहनों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान शुक्रवार भी जारी रहा। टीम ने 15 अनफिट वाहन सीज किए गए, जबकि 20 वाहनों का चालान काटा गया।
शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित चुन्हेटी फाटक के पास एआरटीओ सुभाष राजपूत, एआरटीओ मनोज सिंह और पीटीओ एसके मिश्रा की टीम ने अनफिट वाहनों की सघन चेकिंग की।
इस दौरान एक ही स्कूल की नौ बसें अनफिट पाई गईं। छोटे बच्चों को स्कूल ले जा रही बस की सीटें तो टूटी मिली ही, साथ ही उसके बीच में एक करीब दो फुट चौड़ा छेद भी मिला, जिसके बीच से बच्चे गिर सकते हैं। टीम ने कुल 15 स्कूल वाहनों को सीज किया, जबकि 20 वाहनों के चालान काटे गए। आरटीओ प्रवर्तन एके गुप्ता ने बच्चों को खटारा वाहनों से स्कूल न भेजने की अपील अभिभावकों से की। कहा कि अनफिट वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।