फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   15 samples of food items

खाद्य पदार्थों 15 नमूने लिए

Wed, 23 Oct 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
15 samples of food items
चिलकाना रोड मिठाई की दुकान पर सिटी मजिस्ट्रेट के सैंपल लेती खाद्य विभाग की टीम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दीपावली पर्व के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया। जिसके तहत खाद्य पदार्थों, तेल एवं नमकीन के लगभग 15 नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए।
विज्ञापन

बुधवार को खाद्य सुुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अभिहीत अधिकारी रणधीर सिंह एवं सिटी मजिस्ट्रेट पंकज कुमार वर्मा के नेतृत्व में कंबोह का पुल स्थित इम्तियाज प्रोविजन स्टोर से हल्दी पाउडर, आम का अचार तथा धनिया पाउडर का नमूना लिया। भारत किराना स्टोर से सरसों के तेल, अमरीश की दुकान से मिर्च पाउडर, राजपूत इंटरप्राइजेज से बेसन का नमूना संग्रहीत किया। चिलकाना बस स्टैंड स्थित पिशोरी स्वीट्स से मोतीचूर लड्डू, बर्फी का नमूना लिया। प्रमोद डेरी से पनीर का नमूना लिया, बजाज स्वीट्स से बर्फी का नमूना तथा अग्रवाल मिष्ठान भंडार से खोया का नमूना लिया। पुराना कलसिया रोड स्थित सॉस एवं नूडल्स निर्माणशाला से सॉस का नमूना लिया। इसके अलावा नकुड़ से बर्फी, बूंदी के लड्डू एवं नमकीन का नमूना संग्रहीत किया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिजीत अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। नमूने लेने वाली टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञान पाल सिंह, रामजीत सिंह, महावीर सिंह प्रेमी, राहुल शुक्ला, संजीत सिंह, मनोज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed