{"_id":"661c2e5b62265014860564b4","slug":"15-pg-seats-may-increase-in-government-medical-college-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-121911-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में बढ़ सकती हैं पीजी की 15 सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में बढ़ सकती हैं पीजी की 15 सीटें
Mon, 15 Apr 2024 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) की 15 सीटें बढ़ाई जा सकती है। मेडिकल कॉलेज को 17 अप्रैल तक प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद से कॉलेज प्रबंधन तैयारियों में जुटा हुआ है।
अंबाला रोड स्थित शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज में पीजी व यूजी के करीब 551 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। कॉलेज प्राचार्य डा. सुधीर राठी ने बताया कि आज भी देश का बड़ा तबका चिकित्सा सुविधाओं से महरूम है। पूरे देश में चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए योग्य चिकित्सकों की आवश्यकता है। इसे देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन अपने संसाधनों का अधिकतम प्रयोग कर पीजी की सीटें बढ़वाने के लिए प्रयास कर रहा है। लखनऊ में जो बैठक हुई थी, उसमें प्रमुख सचिव, महानिदेशक स्वास्थ्य और प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य शामिल हुए। उन्होंने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में ईएनटी, माइक्रोबायोलॉजी, फोरेंसिक मेडिसीन, फिजियोलॉजी और टीबी चेस्ट सीट आवंटित होंगी। जिसको लेकर हमें 17 अप्रैल तक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर नेशनल मेडिकल काउंसिल की टीम कॉलेज आ सकती है, या फिर ऑनलाइन भी सुविधाओं को चेक किया जा सकता है।