{"_id":"5ec01b738ebc3e90224c166e","slug":"15-migrant-laborers-on-a-bicycle-saharanpur-news-mrt482063219","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल पर सवार होकर घर के लिए निकले 15 प्रवासी मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल पर सवार होकर घर के लिए निकले 15 प्रवासी मजदूर
विज्ञापन
बड़गांव के पैरामाउंट स्कूल में प्रवासी मजदूरों को खाना खिलाते प्रधान सुखपाल शर्मा
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल पर निकले 15 प्रवासी मजदूर
सहारनपुर (बड़गांव)। लॉकडाउन में फंसे प्रवासी श्रमिक रात्रि में घर वापसी कर रहे हैं। पंजाब से चलकर करीब 1275 किमी बिहार के सासाराम जिले के लिए साइकिल पर सवार होकर निकल रहे हैं।
क्षेत्र के गांव दल्हेड़ी से गुजर रहे 15 प्रवासी मजदूरों को ग्रामीणों ने खाना खिलाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि जैसे तैसे सात-सात हजार की साइकिल खरीद कर मुश्किल से यहां तक पहुंचे हैं। सफर लंबा है, लेकिन घर पहुंचना मजबूरी है। इनके साथ परिवार भी है। पंजाब सरकार से कोई मदद नहीं मिली। जब से उन्होंने यूपी की सीमा में पैर रखा है, तब से उन्हें रास्ते में जगह-जगह भर पेट भोजन मिल रहा है। बिहार के सिवान जा रहे 35 मजदूरों को पुलिस ने कस्बे में पकड़ कर एक पब्लिक स्कूल में ठहराया है। लुधियाना में सिलाई कढ़ाई काम करने वाले सलीम और आसीन ने बताया कि कंपनी में काम बंद होने के बाद खाने को कुछ नहीं मिला। कंपनी ने मात्र 11 सौ रुपये देकर पल्ला झाड़ लिया। बड़गांव की ग्राम प्रधान के पति सुखपाल शर्मा, चंदपुर के प्रधान रविंद्र राणा, भाजपा नेता ऋषिपाल सिंह, सुखपाल सिंह, एनसीसी कैडेट हिमांशु शर्मा ने मजदूरों के लिए खाना तैयार कराकर खिलवाया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि प्रवासी मजदूरों को रेल या बसों से भेजने के लिए अधिकारियों को अवगत कराया गया है।