{"_id":"58dabb404f1c1b9b7663de3b","slug":"15-crore-to-develop-the-town","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 करोड़ से होगा कस्बे का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 करोड़ से होगा कस्बे का विकास
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
Updated Wed, 29 Mar 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
बेहट नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में भाग लेते चेयरमैन एवं सभासद।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में वर्ष 2017-18 का अनुमानित बजट पेश किया गया। बजट में विभिन्न मदों से आय 15 करोड़ 31 लाख 20 हजार तथा व्यय भी अनुमानित इतना ही होगा।
चेयरमैन शाह महमूद हसन की अध्यक्षता में आहूत बोर्ड की बैठक में अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने यह अनुमानित बजट बोर्ड के समक्ष पेश किया। बजट में विभिन्न मदों से आय, जिसमें टैक्स से 45 लाख 30 हजार, करेत्तर राजस्व से 45 लाख 20 हजार तथा शासन अनुदान एवं ऋण से 14 करोड़ 25 लाख 50 हजार की अनुमानित आय तथा विभिन्न मदों पर खर्च, जिसमें वेतन भत्तों पर 43 लाख 63 हजार, सफाई एवं स्वच्छता पर एक करोड़ 15 लाख 96 हजार, पेयजल आपूर्ति पर एक करोड़ 6 लाख 74 हजार, सफाई उपकरण/रखरखाव व्यवस्था पर 3 करोड़ 20 लाख, स्ट्रीट लाइटों पर एक करोड़ 30 लाख, निर्माण व अन्य विकास कार्य पर एक करोड़ 30 लाख, ऑडिट फीस व अन्य विविध 18 लाख 40 हजार और वर्ष के अंतिम शेष पर 54 लाख 47 हजार का अनुमानित व्यय शामिल है।
बैठक में सभासद सुरेश कुमार, अब्दुल मालिक, मुस्तकीम अय्यूबी, मिर्जा फजलूरर्हमान, मोहम्मद अशरफ, जाबिर कुरैशी, कौसरजहां, रोशन देई, अकबरी, रविकांत गुप्ता आदि की उपस्थिति रही।