फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ट्रेन से कटकर युवक की मौत, नहीं हुई पहचान

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, नहीं हुई पहचान

Sun, 03 Mar 2019 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर युवक की मौत, नहीं हुई पहचान
ट्रेन से कटकर युवक की मौत, नहीं हुई पहचान
विज्ञापन

सहारनपुर। गांव दाबकी जुनारदार के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। देहात कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका जता रही है।

शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ग्राम दबाक़ी जुनारदार में रेलवे फाटक के निकट एक युवक साइकिल से पहुंचा और बैठ गया। 8: 40 बजे हरिद्वार की ओर से एक ट्रेन आई तो युवक ट्रैक किनारे चलने लगा। कुछ दूर चलने पर अचानक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी तब तक मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक की शनाख्त का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। देहात कोतवाली प्रभारी पवन चौधरी कहना है कि मृतक उम्र करीब 30 वर्ष है। युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed