{"_id":"5c719da5bdec221239762bc1","slug":"141550949797-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल और डीजल विक्रेताओं ने समस्याओं के समाधान पर मंथन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल और डीजल विक्रेताओं ने समस्याओं के समाधान पर मंथन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल और डीजल विक्रेताओं ने समस्याओं पर मंथन किया
सहारनपुर। पेट्रोल और डीजल विक्रेताओं की बैठक में विभिन्न समस्याओं के समाधान पर मंथन किया गया। साथ ही पेट्रोलियम ट्रेड में हो रहे बदलाव की विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही इन बदलावों के कारण आने वाली समस्याओं को दूर कराने पर जोर दिया। विक्रेताओं ने अपेक्षा से अधिक नए पंप संचालित कराने, चुनाव संबंधी पुराने बकाया भुगतान न करने से लेकर अन्य समस्याएं उठाईं और इनके निदान की मांग की।
शनिवार को दिल्ली रोड स्थित सभागार में उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें देवबंद से भाजपा विधायक ब्रिजेश सिंह ने कहा कि बैठक में जो समस्या रखी गई हैं, उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। सपा के नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि एसोसिएशन की समस्याएं हर स्तर पर उठाई जाएंगी और उनका समाधान कराया जाएगा।
अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार और महासचिव धर्मवीर सिंह ने पेट्रोलियम ट्रेड में हो रहे बदलाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पेट्रोल एंड एचएसडी विक्रेता संघ के अध्यक्ष दिनेश वर्मा ने पेट्रोल पंप स्वामियों के सामने आ रही समस्याओं के बारे में बताया। सचिव अतुल सिंघल, प्रदीप खुराना, परमजीत सिंह, विजय सिंघल, सरदार नवनीत सिंह बग्गा, बिजेंद्र चौधरी, यशवीर गुप्ता, पवन सिंघल, सुरेश कुमार, विकास अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, नदीम अहमद, प्रवीण सिंघल, पंकज बंसल, देवेंद्र निम, अरूण कपिल, गौरव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।