फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   फेसबुक पर प्रेम, निकाह का वादा और दिया धोखा

फेसबुक पर प्रेम, निकाह का वादा और दिया धोखा

Wed, 06 Feb 2019 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर प्रेम, निकाह का वादा और दिया धोखा
सहारनपुर। फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर प्रेम और निकाह का वादा कर युवती से शारीरिक संबंध बना लिए। युवती गर्भवती हो गई, तो निकाह करने से इंकार कर दिया। मामला थाने पहुंचा, तो आरोपी ने मान मनोव्वल कर माफी मांगी और समझौता कर लिया। लिखित समझौते के मुताबिक युवती का इलाज कराना था और निकाह भी करना था, लेकिन अब आरोपी मुकर गया है। पीड़िता दोराहे पर आ गई है तथा पुलिस अधिकारियों और थाने के चक्कर काटने को मजबूर है।
विज्ञापन

मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती का है। एक साल पूर्व फेसबुक पर एक युवक से उसकी दोस्ती हुई। दोस्ती प्रेम में बदली, तो आरोपी युवक ने युवती को मुलाकात के लिए शहीद गंज इलाके में अपने ताऊ के घर बुला लिया। वहां युवती को निकाह करने का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद भी कई बार युवती से मुलाकात कर शारीरिक संबंध बनाए, जिस कारण युवती गर्भवती हो गई। इसका पता चलने पर आरोपी युवक ने युवती को गर्भपात कराने के लिए दवा खिला दी, जिस कारण इंफेक्शन होने पर युवती की तबीयत खराब हो गई। युवती ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, तो आरोपी पर कार्रवाई का दबाव बना। इसके बाद आरोपी युवक ने पुलिस के सामने अपने कृत्य पर माफी मांगी और युवती से निकाह करने की बात कही। गत 20 जनवरी को नगर कोतवाली में पुलिस की मौजूदगी में समझौता हुआ, जिसमें अप्रैल माह में युवक ने निकाह करने की बात कही। समझौता होने के चार दिन बाद ही आरोपी युवक मुकर गया और उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। अब पीड़ित युवती कई बार एसएसपी दफ्तर पहुंचकर तथा नगर कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगा रही है। युवती का कहना है कि इंफेक्शन की वजह से उसकी हालत खराब हो रही है, परिवार की आर्थिक हालत कमजोर होने के कारण वह खुद उपचार नहीं करा सकती है। पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगा रही है, लेकिन अब उसकी सुनवाई नहीं हो पा रही है। युवती ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस कह देती है कि जब पहले समझौता कर लिया, तो अब कार्रवाई कैसे करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed