फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कार्यशाला में बच्चों को दिए लेखन सुधार के टिप्स

कार्यशाला में बच्चों को दिए लेखन सुधार के टिप्स

Thu, 17 Jan 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
कार्यशाला में बच्चों को दिए लेखन सुधार के टिप्स
सहारनपुर। जनता रोड स्थित गॉडफील्ड पब्लिक स्कूल में कैलीग्राफी पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कला अक्षर ज्ञान संस्थान सहारनपुर की निदेशक प्रियंका रावत ने कैलीग्राफी की महत्ता के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही बच्चों को हस्त लेखन को आकर्षक बनाने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्य इंदु आर्या ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद प्रियंका रावत ने बच्चों को बताया कि कैलीग्राफी हस्त लेख की विशिष्ट विधा है, जिसका इस्तेमाल उच्च स्तरीय प्रमाण पत्र, प्रशस्ति पत्र और सरकारी दस्तावेजों में किया जाता है। कैलीग्राफी के माध्यम से हम अक्षरों को अलग-अलग तरीकों से लिख सकते हैं। उन्होंने अपने द्वारा बनाए गए सुंदर लेख और चित्र दिखाए। सुंदर लिखाई के लिए पैन और पेंसिल को पकड़ने के सही तरीके भी समझाए। कार्यशाला को सफल बनाने में राधा धीमान, सुनैना, विशाल, विजय, राजीव, विष्णु बत्तरा, प्रियंका, मोनिका, इशा, वैशाली, ज्योति, योगिता, रानी, अनिता, डेजी, पूजा, प्रतिभा, सीमा, नेहा, श्वेता, रितु, नितिन, प्राची, रुचि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed