{"_id":"5c13fde3bdec2256ed780853","slug":"141544814051-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लाख रुपये की वसूली, 65 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात लाख रुपये की वसूली, 65 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। विद्युत निगम अधिकारियों ने शुक्रवार को बकाया वसूली और बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान 7 लाख रुपये की वसूली करते हुए 10 हजार रुपये से उपर के 65 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। इतना ही नहीं कटे कनेक्शन पुन: जोड़े जाने के चलते अधिकारियों ने 11 लोगों के विरुद्ध कोतवाली में एफआईआर भी दर्ज कराई है।
शुक्रवार को विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी अमित कुमार त्यागी के नेतृत्व में टीम ने देवबंद टाऊन में बकाया वसूली और बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने मोहल्ला पठानपुरा, लहसवाड़ा, शाहजीलाल और मंगलौर रोड से करीब 7 लाख रुपये की बकाया वसूली की तथा 10 हजार रुपये से उपर के 65 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। इतना ही नहीं मोहल्ला शाहजीलाल पर टीम को कटे कनेक्शन पुन: जुड़े हुए मिले। जिसके चलते अवर अभियंता पवन कुमार यादव ने कोतवाली में तहरीर देकर 11 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बता दें कि इस समय विद्युत निगम ने बिजली चोरी रोकने तथा बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया हुआ है। देवबंद टाऊन में अभियान की कमान जेई के स्थान पर उपखंड अधिकारी अमित कुमार त्यागी ने संभाली हुई है। जिनके नेतृत्व में टीम लगातार अभियान चलाए हुए है। चेकिंग टीम में टीजीटू मो. जीशान, लाइनमैन श्याम कुमार, रियासत अली, तनवीर अहमद आदि शामिल रहे।