फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सुरक्षण बैठक में दो मिलों ने नहीं की भागेदारी

सुरक्षण बैठक में दो मिलों ने नहीं की भागेदारी

Wed, 12 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षण बैठक में दो मिलों ने नहीं की भागेदारी
सुरक्षण बैठक में दो मिलों ने नहीं की भागेदारी
विज्ञापन

सहारनपुर। इंडियन शुगर मिल एसोसिएशन के बहिष्कार के बावजूद मंगलवार को लखनऊ में गन्ना सुरक्षण बैठक का आयोजन किया गया। एसोसिएशन से जुड़ी जनपद की देवबंद और शेरमऊ शुगर मिल ने न तो सुरक्षण बैठक में भाग लिया और न ही सुरक्षण प्रस्ताव दिया। बैठक में शुगर मिलों को गन्ना और क्रय केंद्र आवंटन पर विचार किया गया।
जिला गन्ना अधिकारी केएमएस त्रिपाठी के अनुसार मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान में मंडल की शुगर मिलों की सुरक्षण बैठक का आयोजन किया गया। सबसे पहले जिले की सरसावा सहकारी शुगर मिल के किसानों की बात सुनी गई। नानौता, गांगनौली, गागलहेडी, देवबंद और शेरमऊ के किसानों ने लिखित और मौखिक अपने विचार रखे। कुंवरपाल राठी, राजेश कुमार गुर्जर, मधुसुदन शर्मा, महिपाल सिंह, उदल सिंह, वेदपाल, मेलाराम पंवार, मान सिंह पंवार, प्रदीप राणा,मनोज पुंडीर आदि ने किसानों के पक्ष को रखा। उन्होंने कहा कि प्रस्तावों के अनुरूप क्रय केंद्रों का आवंटन किया जाए। उन्होंने किसानों की ऋण सीमा को भी बढ़ाने की मांग की। अध्यक्षता गन्ना आयुक्त संजय भूसरेड्डी ने की। अपर चीनी आयुक्त राकेश कुमार मिश्र, अपर गन्ना आयुक्त विकास आरपी यादव, अपर आयुक्त शोध बीके शुक्ला, गन्ना विकास सलाहकार डॉ. आरसी पाठक, संयुक्त गन्ना आयुक्त पवन कुमार गंगवार, बीएल कन्नौजिया और डॉ. वीबी सिंह, उप गन्ना आयुक्त डॉ. दिनेश्वर मिश्र, डीसीओ कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी, डॉ. आरडी द्विवेदी, अनिल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

---
मिलों ने दी पेराई सत्र शुरू करने की तारीख
डीसीओ केएमएम त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ में हुई गन्ना सुरक्षण बैठक में शुगर मिलों के प्रबंधकों ने पेराई सत्र शुरू करने की तारीख भी बताई। उन्होंने बताया कि सरसावा ने 25 अक्टूबर, नानौता ने 28 अक्टूबर, गागलहेड़ी ने नवंबर के प्रथम सप्ताह, गांगनौली ने अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में पेराई सत्र शुरू करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed