{"_id":"5b8ed0bf867a5548440683bb","slug":"141536086207-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुप्पी तोड़ो अभियान पर निकले अनुभ और आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुप्पी तोड़ो अभियान पर निकले अनुभ और आशीष
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शहर के दो नौजवान देश और प्रदेश में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं रोकने के लिए प्रदेश के 75 जिलों का भ्रमण करेंगे। अनुभव भल्ला और आशीष बत्रा लोगों को दुष्कर्म के प्रति अपनी चुप्पी तोड़ने का आह्वान करेंगे।
अंबाला रोड स्थित एक सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में विश्वजीत सिंह पुंडीर और जावेद खान सरोहा ने बताया कि दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना अनुभव भल्ला और आशीष बत्रा का मकसद है। बुधवार को अनुभव और आशीष सात हजार किलोमीटर की यात्रा पर निकलेंगे। वह प्रदेश के 75 जिलों में आकर लोगों को दुष्कर्म की घटनाओं के प्रति चुप्पी तोड़ने का आह्वान करेंगे। मैजिक शो और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर दुराचार के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम समर्थन करने की अपील करेंगे। कुलदीप धमीजा, रश्मि टेरेंस, मनजीत दुआ, पवन शर्मा, निशी जैन, विशाल कुमार, दीपक अग्निहोत्री, आदित्य राठी, योगेश शर्मा, संदीप शर्मा, कुलबीर सिंह, धीरज बत्रा, अंकुश जोशी, योगेश शर्मा, संदीप शर्मा, कुलबीर सिंह बत्रा मौजूद रहे।