{"_id":"5b75ca5a42c7920e0b2e61fe","slug":"141534446170-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोमल ह्रदय कवि व बेहतरीन शायर थे अटल बिहारी वाजपेयी: देवबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोमल ह्रदय कवि व बेहतरीन शायर थे अटल बिहारी वाजपेयी: देवबंदी
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
प्रसिद्ध शायर डा. नवाज देवबंदी ने वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि
देवबंद (सहारनपुर)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के पूर्व चेयरमैन व प्रसिद्ध शायर डा. नवाज देवबंदी ने गहरा दुख जताया है। साथ ही उन्होंने अटल जी की उपस्थिति में पढ़े मुशायरों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
डा. नवाज देवबंदी ने कहा कि अटल जी कोमल हृदय कवि और बेहतरीन शायर भी थे। उनके राजनीतिक जीवन पर हमेशा कविता और शायरी का प्रभाव रहा। वाजपेयी के बहुत से निर्णय हैं जो उन्होंने राजनीतिक नहीं बल्कि कवि हृदय से लिए। बताया कि जब अटल जी देश के प्रधानमंत्री बने या फिर उससे पहले कई बार उन्हें उनके सामने अपना कलाम पेश करने का मौका हासिल हुआ। उन्होंने कहा कि वाजपेयी गजल को सुनते ही नहीं थे बल्कि उसे धुनते भी थे। कहा कि दुनिया से एक शानदार शख्सियत विदा हो गई।
उधर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। क्षेत्रीय विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर, हुलाशराय सिंघल, राजकुमार त्यागी, अनिल सिंह, नगर अध्यक्ष गजराज राणा, अरुण गुप्ता, जिला मंत्री संदीप शर्मा, विजेंद्र वर्मा, अजय सिंघल बिट्टू, दीपकराज सिंघल, विष्णुकांत शर्मा, श्यामवीर त्यागी,योगेश शर्मा, रोबिन मित्तल, पूर्व विधायक माविया अली, रिहान अहमद अहमद कुरैशी,असद जमाल फैजी, डा. सुखपाल सिंह, पंडित सतेंद्र शर्मा, राव मसीउल्लाह आदि ने अटल जी को युग पुरुष बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।