फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भक्त के जीवन में उजाला करता देता है गुरु

भक्त के जीवन में उजाला करता देता है गुरु

Sat, 28 Jul 2018 12:46 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
भक्त के जीवन में उजाला करता देता है गुरु
सहारनपुर। महानगर में गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। भक्तों ने गुरुओं का श्रद्धाभाव से पूजन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज से दीक्षा ग्रहण की और तिलक एवं माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व अतुल जोशी महाराज ने धाम में स्थापित ब्रह्मलीन अयोध्या प्रसाद जोशी की प्रतिमा का पंचामृत से स्नान कराया। अतुल जोशी महाराज ने कहा कि गुरु वह आकृति है, जहां हम खुद को समर्पित कर सुरक्षित महसूस करते हैं। इसमें धनंजय शुक्ला, देविका, ममता, विश्वास, निमिष बत्रा, प्रमोद माहेश्वरी, सुभाष सैनी, राम प्रताप शुक्ला, विवेक गुप्ता, शैंकी, अनिल सैनी, बलबीर सिंह, प्रदीप पांचाल, धर्मपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

सद्गुरु मनुष्य को दिखाता है सद्मार्ग: कालेंद्रानंद
सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर पवित्र गुफा में श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि सद्गुरु ही मनुष्य को सद्मार्ग पर अग्रसर करता है। श्री राम कृष्ण परमहंस देव की प्रतिमा का दूध, दही, शहद, घी, शक्कर, गंगाजल से महाभिषेक किया गया। इसमें अरुण स्वामी, मेहरचंद जैन, राजेंद्र, सुरेश, कमलेश, सुखबीर कांबोज, सुधीर, बबली, पूजा, कविता, राधा, सुरेश करुणा, अमिता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काकंड़ आरती कर लिया साईं बाबा का आशीर्वाद
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित श्री साईं दरबार में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सर्व प्रथम साईं बाबा की काकंड़ आरती की गई। पंडित परशुराम ने पंचामृत से मंगल स्नान कराया। धूनी पूजन ट्रस्ट की सचिव सीमा भटनागर, नीरज भटनाकर ने किया। साई बाबा के साईं चरित्र पाठ किए गए। इसके साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। अनिल चौहान, धूम सिंह चौहान, अमर गुप्ता, प्रशांत यादव, नीरज धीमान, अरुण भटनागर, अरविंद भटनागर, ब्रिजेश कुमार मौजूद रहे।
गुरु शिष्य को देता है नया जन्म
सहारनपुर। बेरीबाग स्थित स्वामी शिव नारायण संजीवनी संस्थान में महंत केवल कृष्ण महाराज के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया। महंत केवल कृष्ण महाराज ने कहा कि गुरु पूर्णिमा गुरु पूजन का दिन है। इस दिन भक्त अपने गुरुओं का सम्मान करते हैं। हम जिस व्यक्ति से कुछ सिखते हैं, वही हमारा गुरु होता है। हमें गुरु सम्मान अवश्य करना चाहिए। गुरु शिष्य को नया जन्म देता है। गुरु ही साक्षात महादेव है। गुरु मनुष्य के जीवन में आए संकट को दूर करता है और उसे अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। कृष्णकांत, राम किशोर, मनोज, माया देवी, नंदनी, पूनम, अजय मौजूद रहे।

गुरु रविदास के बताए रास्तों पर चलने का आह्वान
सहारनपुर। मोहल्ला गढ़ीमलूक नंबर दो में श्री गुरु रविदासिया धर्म प्रचार सेवा ट्रस्ट द्वारा सत्संग का आयोजन किया। धर्म प्रचारक तीर्थपाल ने गुरु रविदास महाराज की अमृत वाणी का भजनों के माध्यम गुणगान किया। उन्होंने गुरु रविदास के बताए रास्तों पर चलने का आह्वान किया। ज्योतिराम, नाथीराम, सुदर्शन, देशराज जवालिया, जोनी कुुमार, मोहकम सिंह, डा. राकेश कुमार, दिलीप कुमार, बालेश्वर, दीपक कुमार, अनुज कमार, सुरेंद्र, ओम प्रकाश, अनुराग बर्मन, डा. प्रकाश, सतपाल प्रधान, भूपेंद्र मौजूद रहे।

भाजपाइयों ने संतों और पंडितों को किया सम्मानित
सहारनपुर। भाजपा महानगर पदाधिकारियों ने मंदिरों, मठ और आश्रमों में संत व पंडितों को गुरु पूर्णिमा पर सम्मानित किया। महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, राहुल लखनपाल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंत विहार स्थित सरस्वती सत्संग भवन में सुदीक्षा देवी, किशनपुरा में बाबा महामंडलेश्वर बाबा रिजकदास, तहसील शिव मंदिर में पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय, बापू सुभाष, पंडित मदन लाला, पंडित नारायण वशिष्ठ, पंडित कौशलेंद्र स्वामी सहित विभिन्न मंदिरों में संतों और पंड़ितों को पगड़ी पहनाकर, माल्यार्पण कर सम्मानित किया। नरेश धनगर, नीरज माहेश्वरी, किशोर शर्मा, शीतल बिश्नोई, मनोज ठाकुर, राकेश जैन, अनिल मित्तल, योग चुघ, सर्वेष्ठ गुप्ता, प्रवीन छाबड़ा, पुनीत चौहान, रविंद्र शर्मा, विनोद चोजड़, संजय अरोड़ा, विशाल दुआ, अमित गर्ग, विपिन शर्मा, घनश्याम माहेश्वरी मौजूद रहे।


इंसान को परमात्मा से मिलाने का साधन है गुरु: सुदीक्षा
सहारनपुर। पंत विहार स्थित सरस्वती आश्रम में भक्तों ने नकुड़ वाले बाबा की खड़ाऊ और देवी सुदीक्षा सरस्वती को तिलकर लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। देवी सुदीक्षा सरस्वती ने कहा कि इंसान को परमात्मा से मिलाने का एक मात्र साधन गुरु है, जिस पर गुरु की कृपा हो जाए उसे परमात्मा की प्राप्ति होती है। राजीव कालिया, सुधीर मिगलानी, संजीव जसूजा, कृष्ण लाल मक्कड़, रोहित छाबड़ा, विनित तोमर, अर्जुन मक्कड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed