{"_id":"5b5779bc4f1c1bac7d8b4916","slug":"141532459452-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर सीबीआई का छापा, 16 वेंडर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर सीबीआई का छापा, 16 वेंडर पकड़े
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर अंबाला से आई विजिलेंस एवं सहायक वाणिज्यिक प्रबंधक की टीम ने छापा मारा। छापे के दौरान टीम ने अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेच रहे 16 वेंडरों को दबोच लिया। जिन्हें कोर्ट में पेश कर जुर्माना लगाया गया।
अवैध वेंडरों को सहारनपुर रेलवे स्टेशन प्रशासन रोक पाने में नाकाम साबित हो रहा है। जिसके चलते सहारनपुर के अधिकारियों पर मिलीभगत होने के आरोप लग रहे हैं और लोग शिकायतें कर रहे हैं। अवैध वेंडर्स की फोटो खींचकर एवं वीडियो बनाकर ट्विटर पर डाली जा रही है।
सोमवार रात अंबाला से सीबीआई तथा सहायक वाणिज्यिक प्रबंधक की टीम ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर अचानक छापा मार दिया। टीम को रात में स्टेशन पर देख वेंडरों में भगदड़ मच गई। ट्रेनों से एवं प्लेटफार्म से कूद-कूद कर वेंडर भाग निकले। टीम ने अलग-अलग प्लेटफार्म पर छापेमारी करते हुए स्टॉल व रेहड़ियों से 16 वैंडरों को पकड़ लिया। सभी 16 वेंडरों को आरपीएफ थाने लाया गया। जब उनकी चेकिंग की गई तो 7 वेंडर ऐसे पाएं गए, जिनके पास मेडिकल मिले, जबकि नौ वेंडर्स ऐसे थे, जो कोई कागज नहीं दिखा सके। ये वेंडर बिना अनुमति के ही अवैध रूप से स्टेशन पर सामान बेच रहे थे। सभी वेंडरों के चालान करते हुए कोर्ट में पेश किया गया। जहां सभी पर जुर्माना लगाया गया। इस मामले को लेकर मंगलवार को अंबाला से आरपीएफ की सीनियर कमांडेंट कमलजोत बराड़ सड़क मार्ग से सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं। उन्होंने स्टेशन, सीएमआई, सीटीआई और आरपीएफ के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन
-----------------
-- छापामारी गुस्साए ठेकेदारों ने कर दी हड़ताल
सोमवार की रात रेलवे स्टेशन पर अंबाला से आई सीआईबी व कामर्शियल टीम की कार्रवाई से गुस्साए ठेकेदारों ने स्टॉल-रेहड़ी बंद कर हड़ताल कर दी। रात में सहारनपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के यात्रियों को स्टॉल व रेहड़ियां बंद मिलने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ठेकेदारों का कहना है कि टीम ने जिनके पास मेडिकल थे, उन्हें भी पकड़ा।