फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बिना मान्यता के अब भी चल रहे मदरसे

बिना मान्यता के अब भी चल रहे मदरसे

Fri, 20 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
बिना मान्यता के अब भी चल रहे मदरसे
सहारनपुर। कार्रवाई के बावजूद जिले में अभी भी दर्जनों मदरसे बिना मान्यता के चल रहे हैं। न तो मदरसा संचालक पंजीकरण कराने के प्रति गंभीर नजर आ रहे हैं और न ही मदरसों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षा दिलाए जाने का प्रयास कर रहे हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई छापामार कार्रवाई में इसका खुलासा हो चुका है। विभागीय अधिकारी सिर्फ सूची बनाने तक की खानापूर्ति करके इतिश्री कर दी है।
विज्ञापन

शासन ने सभी मदरसों का पंजीकरण कराए जाने एवं उनमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्रवाई के निर्देश अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को दिए थे। शासन ने ऐसे मदरसों की भी सूची तैयार कराई थी जो सिर्फ कागजों में ही संचालित हो रहे थे और अब तक सरकारी इमदाद लेकर डकार रहे थे। ऐसे कुछ मदरसों पर कार्रवाई भी हुई, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते मदरसों की फाइल को विभाग के अधिकारियों ने दबा दिया।
विज्ञापन

जिले में 754 मदरसे मान्यता प्राप्त हैं। इनमें से अधिकांश ने पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा लिया है। मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने गांव महमूद मजरा रायपुर में बिना मान्यता के मदरसा संचालित होते हुए पकड़ा था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पहुंचने से पहले ही बच्चों की छुट्टी कर दी गई थी। संचालक मान्यता दस्तावेज नहीं दिखा पाए थे। यह तो उदाहरण मात्र है। इसी तरह जनपद में बिना मान्यता के बड़े पैमाने पर मदरसे संचालित किए जा रहे हैं। ऐसे मदरसों को चिह्नित करने की जिम्मेदारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की है। लेकिन विभाग के अधिकारियों ने मदरसों का पंजीकरण कराने में भी कोई गंभीरता नहीं दिखाई, जिसके चलते मदरसों को मान्यता भी नहीं मिल पाई। जिले में अभी भी कई दर्जन मदरसे बिना मान्यता के चल रहे हैं और उनमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं सरकारी इमदाद तथा आधुनिक शिक्षा से वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------------
बिना मान्यता के कोई मदरसा नहीं चलने दिया जाएगा, जो लोग बिना मान्यता के मदरसे संचालित कर रहे हैं, उनको चिंहित करने के निर्देश जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को दे दिए गए हैं।
---संजीव रंजन, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed