फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पवित्र रमजान को लेकर गुलजार हुए बाजार

पवित्र रमजान को लेकर गुलजार हुए बाजार

Wed, 16 May 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
पवित्र रमजान को लेकर गुलजार हुए बाजार
सहारनपुर। पाक रमजान महीने को लेकर बाजार गुलजार हो गए। बाजारों में रौनक दिखने लगी है। मुसलमानों के लिए यह बेहद खास और पाक महीना है। बाजारों में फल, खजूर, सेवइयां और कई प्रकार के पकवानों की दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन

महानगर में रमजान माह की तैयारियां पूरी कर ली गई। नखासा बाजार, चौक फव्वारा, शहीद गंज बाजार, रेंच का पुल, बुड्ढीमाई चौक, कंबोह का पुल, रानी बाजार और रायवाला आदि इलाकों में रमजान के पाक माह को लेकर भीड़ दिखने लगी है। मुस्लिम आबादी वाले इलाकों में रौनक देर रात तक रहती है। मुस्लिम समाज के लोगों ने सहरी और इफ्तार से जुड़ी सामग्रियां खरीदनी शुरू कर दी है। इसके साथ लोग घरों की सफाई में भी लगे हैं। खजूर, सेवइयां, मौसमी फलों, अगरबत्ती, सूखे मेवों की खरीदारी हो रही है। नखासा बाजार के व्यापारी अब्दुल मलिक और नखासा बाजार के व्यापारी हाजी शाहिद खान का कहना है कि रोजे के दौरान सेहरी और इफ्तारी का विशेष महत्व है। सेहरी और इफ्तारी के लिए अच्छी खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन


महानगर की प्रमुख मस्जिदों में तरावीह
- जामा मस्जिद कला चौक फव्वारा में 29 रात
- जामा मस्जिद पुरानी चूड़ी बाजार में 12 रात
- मस्जिद मंगलो वाली देहरादून चौक में 27 रात
- मस्जिद शाहजानी खानआलमपुरा में 27 रात
- मस्जिद किले वाली में 27 रात
- मस्जिद प्लाट वाली लिंक रोड में 27 रात
- मस्जिद बड़ी सराय में 27 रात
- मस्जिद कमंगारान नखासा बाजार 15 रात
- मस्जिद चौकी सराय में 14 रात
- मस्जिद ख्वाजा वाली चौकी सराय 11 रात
- मस्जिद हलवाईयान नखासा बाजार में 10 रात
- मस्जिद शेखों वाली में 20 रात
- मस्जिद दर्जियान लक्खी गेट प्रथम में 12 रात
- मस्जिद घंटाघर में 28 रात
- मस्जिद अंसरियान में 10 रात
- मस्जिद मालियान में 20 रात
- मस्जिद शाहबिलोल में 27 रात
- मस्जिद जालवाली शाह विलायत में 15 रात
- मस्जिद शिराजान में 12 रात
- मस्जिद खिरनी वाली किशनपूरा में आठ रात

चांद दिखने के बाद होगा पहला रोजा: फरीद
जामा मस्जिद चौक फव्वारा के प्रबंधक मौलवी फरीद ने बताया कि रमजान का पाक माह बरकतों का महीना है। इस बार पहला रोजा शुक्रवार को होने की वजह से यह महीना ज्यादा खास है। रमजान माह रहमतों, बरकतों, निअमतों और मगफिरत हासिल करने का महीना है। हर इंसान को अपने आप को सुधारने, संवारने, मुफीलसों, बेरोजगारों के हालात को समझने का महीना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed