{"_id":"5ae380cc4f1c1b9b098b6df0","slug":"141524859084-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छप्पर में आग से दो पशु मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छप्पर में आग से दो पशु मरे
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छप्पर में आग से दो पशु मरे
रामुपर मनिहारान। छप्पर पर आग लगने से दो पशु मर गए जबकि एक पशु गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
गांव घाटहेडा में देवी सिंह के घेर में छप्पर के नीचे उसके पशु बंधे थे। बृहस्पतिवार रात छप्पर में आग लगने से उसके नीचे बंधे घोडे़ और कटिया की जलकर मौत हो गई जबकि गाय गंभीर रूप से झुलस गई। आग की लपटों को देख ग्रामीणों ने उस पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हो सके। ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थान पर छप्पर पड़ा था, वहीं पास में एक कुरडी में आग लगी थी। उसी आग से छप्पर ने आग पकड़ ली। ग्राम प्रधान श्याम सिंह उर्फ पप्पु सहित मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। तहसील से पहुंची टीम ने नुकसान का जायजा लिया।