{"_id":"5ae225354f1c1b87648b46d3","slug":"141524770101-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्विरोध निर्वाचित डेलीगेट वैभव अग्रवाल का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्विरोध निर्वाचित डेलीगेट वैभव अग्रवाल का स्वागत
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्विरोध निर्वाचित डेलीगेट का स्वागत
देवबंद। जिला सहकारी विकास संघ (डीसीडीएफ) चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। बृहस्पतिवार को पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह के आवास पर बैठक में डीसीडीएफ चुनाव पर चर्चा की गई। सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह और जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप की संस्तुति पर देवबंद के नगर महामंत्री वैभव अग्रवाल को उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ का निर्विरोध डेलीगेट निर्वाचित कराया गया है। वैभव अग्रवाल का पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया। अग्रवाल ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका ईमानदारी के साथ निर्वहन किया जाएगा। स्वागत करने वालों में जिला महामंत्री डा. महेंद्र सैनी, विपिन भारतीय, राकेश गांगुली, नितिन गुप्ता, रविंद्र चौधरी, अरविंद बंसल, चरण सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।