{"_id":"5ae0d0b74f1c1b86098b6878","slug":"141524682935-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"62 मदरसों पर लटकी कार्रवाई की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
62 मदरसों पर लटकी कार्रवाई की तलवार
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
62 मदरसों पर लटकी कार्रवाई की तलवार
सहारनपुर। जनपद के 62 मदरसों पर कार्रवाई की तलवार लटकी है। जिला अल्पसंख्यक विभाग ने कार्रवाई के लिए सूची तैयार की है। इन मदरसों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराया गया है। सभी की मान्यता रद्द होगी।
जिले में 739 मदरसे मान्यता प्राप्त थे। प्रदेश सरकार ने मदरसों के ऑनलाइन पंजीकरण कराने के निर्देश दिए थे। पिछले वर्ष जनपद में पहले चरण में ऑनलाइन पंजीकरण ना कराने वाले 17 मदरसों की मान्यता रद्द कर दी गई थी और 12 को नोटिस भेजे थे। 12 मदरसा संचालकों ने खामियों को दूर कर लिया था, जबकि 17 मदरसे कागजों में चलते मिले थे। शासन ने ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि 31 जनवरी 2018 कर दी थी। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि 62 मदरसों का ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराया है। जिनकी सूची तैयार की जा रही है। पोर्टल खुलते ही शासन को रिपोर्ट भेजकर इन मदरसों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि जिन मदरसों की मान्यता रद्द होगी, उनकी विभागीय स्तर पर जांच कराई जाएगी। फर्जीवाड़े में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।