{"_id":"5adcdc354f1c1b6d098b5e26","slug":"141524423733-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोडरपुर शुगर मिल चलवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोडरपुर शुगर मिल चलवाने की मांग
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोडरपुर शुगर मिल चलवाने की मांग
सहारनपुर। ग्राम फंदपुरी में आयोजित किसानों की बैठक में किसान नेता अतुल फंदपुरी ने कहा कि गन्ने का अधिक उत्पादन होने के चलते किसानों को इस सीजन में पर्चियों के संकट का सामना करना पड़ा है। इसके चलते किसान मई तक मिलों को गन्ना सप्लाई करने को मजबूर हैं। उन्होंने गन्ना सप्लाई की समस्या को देखते हुए टोडरपुर शुगर मिल को आगामी सीजन से चलवाने की मांग की।
रविवार को आयोजित बैठक में कहा कि इस बार हुई बंपर फसल के चलते किसानों को मई तक मिलों में गन्ना सप्लाई करना पडे़गा। उन्होंने कहा कि इस बार पिछले कई वर्षों से बंद पड़ी गागलहेड़ी शुगर मिल चल गई है और अगले पेराई सत्र से बिड़वी शुगर मिल को भी चलाने की तैयारी हो रही है। उन्होंने कहा कि किसानों कि परेशानी को देखते हुए अगले सीजन से टोडरपुर शुगर मिल को चलवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने के लिए बकाएदार मिलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। जिले में करीब 500 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य के बकाया है। धनपाल सिंह, रामधन सिंह, राजकुमार प्रधान, पवन सिंह रावल, अमित सैनी, हर्षवर्धन, ललित, रोहताश प्रधान, रजत चौधरी आदि रहे।