फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मानवता के लिए खतरा बने रेप के दोषियों को मिले फांसी की सजा

मानवता के लिए खतरा बने रेप के दोषियों को मिले फांसी की सजा

Sat, 21 Apr 2018 12:37 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
मानवता के लिए खतरा बने रेप के दोषियों को मिले फांसी की सजा
देवबंद (सहारनपुर)। जम्मू के कठुआ समेत उन्नाव, अमेठी व गुजरात में मासूम बच्चियों के साथ हुई रेप की वारदातों को अंजाम देने वाले दोषियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग को लेकर मोहल्ला मुल्तानियान में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात्रि मोहल्ला मुल्तानियान से शुरू हुआ कैंडल मार्च विभिन्न मोहल्लों से होते हुआ बड़जियाउलहक पर पहुंचा। लोगों ने हाथों में कैंडल और नारे लिखी तख्तियां लेकर इंसाफ की गुहार लगाई। इस दौरान लोगों ने बच्चियों के साथ रेप और हत्याओं की घटनाओं पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि वारदातों के कारण पूरे देश को शर्मिंदा होना पड़ा है। इसलिए भारत सरकार को चाहिए कि भेदभाव किए बिना मानवता के लिए खतरा बने दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। ताकि फिर कोई घिनौनी वारदातों को अंजाम न दे सके। इसके साथ ही उन्होंने पाक्सो एक्ट में संशोधन करने व मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करते हुए जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिए जाने की मांग भी की। इस मौके पर नसीम, उबैद, तसलीम, नदीम, बबलू, सलमान, फरमान, सोनू, फाइक, आलम अहमद, मोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed