फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खुरपका और मुंहपका रोग की रोकथाम को अलर्ट

खुरपका और मुंहपका रोग की रोकथाम को अलर्ट

Sat, 14 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खुरपका और मुंहपका रोग की रोकथाम को अलर्ट
सहारनपुर। मौसम बदलने के साथ पशुओं में फैलते खुरपका और मुंहपका रोक की रोकथाम को पशु पालन विभाग अलर्ट हो गया है। इसके लिए 34 टीमों का गठन किया गया है, जो 45 दिन में पूरे जनपद में टीकाकरण अभियान को पूरा करेंगी। चार टीमें आरक्षित रखी गई हैं।
विज्ञापन

खुरपका और मुंहपका रोग पशुओं में तेजी से फैलने वाला विषाणु जनित रोग है, जिससे पशुओं के उत्पादन एवं कार्यक्षमता पर कुप्रभाव पड़ता है। इन दिनों मौसम बदलने के साथ पशुओं में खुरपका और मुंहपका रोग फैलने लगा है, जिसको देखते हुए पशु पालक विभाग अलर्ट हो गया है। रोग की रोकथाम को टीकाकरण अभियान 22वां चरण शुरू किया गया है। इसके तहत जनपद में साढ़े आठ लाख वैक्सीन पशुओं लगाई जाएंगी। 34 टीमें 45 दिन में पूरे जनपद को कवर करेंगी। एक गांव में एक टीम को लगाया है। आवश्यकता के अनुसार टीमों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

इन पशुओं को मिलेगा लाभ
सहारनपुर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वाईपी सिंह ने बताया कि चार माह से छोटे और आठ माह से अधिक गर्भित पशुओं को छोड़कर अन्य सभी पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। गर्भित पशुओं का टीकाकरण छह माह के अंतराल पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुरपका और मुंहपका रोग की रोकथाम के लिए 34 टीमों का गठन किया गया है। 45 दिन में पूरे दिन में टीकाकरण अभियान को पूरा कर लिया जाएगा।
-वाईपी सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed