{"_id":"5acfa0584f1c1be9328b4b00","slug":"141523556440-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा मिस और शुभम बने मिस्टर फ्रेशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा मिस और शुभम बने मिस्टर फ्रेशर
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। शोभित विवि गंगोह से संबद्ध कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के बीएएमएस के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के सम्मान में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। छात्र शुभम को मिस्टर फ्रेशर, पूजा को मिस फ्रेशर, विष्णु कौशिक को मिस्टर चार्मिंग एवं आयुषी को मिस चार्मिंग की उपाधि से नवाजा गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रोफेसर डॉ. डीवी राय, प्रति कुलपति डॉ. डीके कौशिक, महामंडलेश्वर स्वामी मार्तंडपुरी महाराज, केयर टेकर सूफी जहीर अख्तर, डायरेक्टर एवीआईपीएस डॉ. रणजीत सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. महिपाल सिंह, एवं प्राचार्य डॉ. एसके पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. एस के पाठक ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आपसी प्रेम एवं भाईचारे का संबंध स्थापित करना है। छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अलावा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। डॉ. निशांत अग्रवाल, डॉ. सीमा जागलान और डॉ. कुशाग्र गोयल के निर्णायक मंडल में रहे।