फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   करंट का कहर छीन रहा जिंदगियां

करंट का कहर छीन रहा जिंदगियां

Thu, 12 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
करंट का कहर छीन रहा जिंदगियां
सहारनपुर। देवबंद में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिरने से घरों में दौड़े करंट से दो लोगों की मौत से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों में आक्रोश है और इसे विद्युत निगम की लापरवाही माना जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में विद्युत निगम की लापरवाही से हुई यह पहली घटना नहीं है। सहारनपुर में लगातार इस प्रकार की घटनाएं हो रहीं हैं। विद्युत निगम ने आरएपीडीआरपी के जरिए करोड़ों रुपये लाइनों को ठीक कराने के नाम पर खर्च कर डाले। लेकिन बिजली की लाइनों की हालत नहीं सुधरी। देवबंद में दो लोगों की मौत की घटना विद्युत की जर्जर लाइनों के चलते घटी है।
विज्ञापन

करंट से मौतों का सिलसिला चला आ रहा है। लेकिन विद्युत निगम सुरक्षा को लेकर कतई गंभीर नहीं है। दो साल में एक दर्जन से अधिक घटनाएं घटित हो चुकीं हैं।
छुटमलपुर में एचटी लाइन टूटकर गिरने से कई घरों में करंट दौड़ा। हादसे में दो लोगों की मौत हुई थी। बेहट रोड पर गांव रसलूपुर में एचटी लाइन टूटकर गिरने से पूरे गांव करंट आया था। हादसे में कई मवेशियों की मौत हो गई थी। बेहट रोड की गुलदस्ता कॉलोनी में एचटी लाइन लोगों के घर पर गिरी। क्षेत्रवासियों घंटा मौत के साए में फंसे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर वैशाली विहार में सड़क के बीचो-बीच लटक रही हाइटेंशन तार डीपीएस स्कूल की बस से टकराई। जिसमें टायर फट जाने के कारण बच्चों की जान बची थी। जबकि कंडेक्टर गंभीर रूप से झुलसा था। नगर कोतवाली की इंद्रा बस्ती में खंभे के जरिए जमीन करंट से आने से छह मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

हाकम शाह कॉलोनी में खंभे से गिरी चिंगारी से जाबिर, अहमद अली, मौ अली व अब्दुल रज्जाक के मकान जलकर राख हो गए। सदर कोतवाली क्षेत्र के हकीकतनगर में दुकान की छत से बरसात का पानी निकलाने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। नवादा रोड पर एचटी लाइन की चपेट में आने किशोर की मौत हुई। सरसावा में एचटी लाइन गिरने से एक गाय की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed