फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   फोरलेन हाइवे पर अंडरपास बनाने की मांग

फोरलेन हाइवे पर अंडरपास बनाने की मांग

Thu, 12 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
फोरलेन हाइवे पर अंडरपास बनाने की मांग
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने गागलहेड़ी से मुजफ्फरनगर और रामपुर मनिहारान तिराहे से देवबंद पर बन रहे फोरलेन के निर्माण में उपेक्षा पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर अंडरपास बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार और जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि सहारनपुर की चार चीनी मिले इस फोरलेन हाइवे से प्रभावित हो रही है। निर्माण के दौरान दो चीनी मिलों को फोरलेन में अंडरपास दिए गए। मगर, गांगनौली और गागलहेड़ी शुगर मिल को अंडर पास नहीं दिए गए। मंडल महासचिव अरुण राणा ने कहा कि ग्राम साधारण सिर चौराहे पर अंडर पास नहीं बनने से बजाज शुगर मिल की गन्ना आपूर्ति बाधित होगी। उन्होंने आवश्यकता के अनुसार मंडलायुक्त से अंडरपास बनवाए जाने की मांग की है। सोहनवीर सिंह, तेजेंद्र कौशल, कुशलपाल सिंह, मनोज कुमार, जय सिंह, अमित मुखिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed