फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली

हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली

Mon, 09 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली
सरसावा (सहारनपुर)। बजरंग दल तथा विहिप के तत्वाधान में हनुमान जयंती हर्ष तथा उल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान परंपरागत रूप से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसका नगर में अनेक जगहों पर स्वागत किया गया। इस मौके पर हुए बौद्धिक कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि हमें गर्व करना चाहिये की हमने भारत की भूमि पर जन्म लिया है।
विज्ञापन

रविवार को बजरंग दल तथा विहिप ने संयुक्त रूप से हनुमान जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर अंबाला रोड स्थित अखंड सत्संग भवन मंदिर के परिसर में एक बौद्धिक कार्यक्रम हुआ, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि भारत एक सहिष्णु राष्ट्र है जहां सभी धर्माें का आदर किया जाता है। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
विज्ञापन

दोपहर में परंपरागत रूप से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सबसे आगे भारत माता की प्रतिमा के साथ युवक तिरंगा लहरा रहे थे। शोभायात्रा में शामिल बजरंग दल अखाड़ा के युवक शस्त्रों के साथ हैरतअंगेज तरीके से प्राचीन युद्ध कला का प्रदर्शन कर रहे थे। दर्जनों युवक देशभक्ति के गीतों को गाते हुए गुलाल उड़ाकर चल रहे थे। शोभायात्रा में शामिल भारत के वीरों की वीरता को प्रदर्शित करती हुई झांकियां थी। शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। करीब तीन घंटे तक नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए शोभायात्रा अपने आरंभ स्थल पर जाकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में बजरंग दल तथा विहिप के रविंद्र कोरी, राजेंद्र राणा, संदीप शर्मा, पालिकाध्यक्ष बिजेंद्र मोगा, बालेश्वर जैन शास्त्री, राजेश चावला, पुनीत शर्मा, अमित, कान्हा, अनिल, बंटी, अनुज आदि सैकड़ों की संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed