{"_id":"5a9d8dc44f1c1bd8548b4575","slug":"141520274884-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के साथ चरागाह की जमीन कब्जा मुक्त कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के साथ चरागाह की जमीन कब्जा मुक्त कराई
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। एंटी भूमाफिया टीम ने पूर्व प्रधान द्वारा कब्जाई गई चरागाह की 30 बीघा भूमि पर खड़ी सरसों की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे कब्जा मुक्त करा दिया। इसके साथ ही चरागाह की भूमि पर खड़े तीन सौ पेड़ों की नीलामी की रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
जानकारी देते हुए तहसीलदार सदर प्रीति सिंह ने बताया की ग्राम चोरा खुर्द में पूर्व प्रधान मांगेराम ने चरागाह की 30 बीघा जमीन पर कब्जा करके सरसों की फसल बो रखी थी। सोमवार को टीम भेजकर इस पर ट्रैक्टर चलाकर कब्जा मुक्त करा दिया गया। साथ ही चरागाह की भूमि पर पूर्व प्रधान ने तीन सौ पापुलर के पेड़ लगा रखे हैं। इनकी नीलामी की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस की सख्ती के चलते पूर्व प्रधान विरोध नहीं कर सका। इस दौरान राजस्व निरीक्षक सोमपाल सिंह, लेखपाल कुमार पाराशर, उत्तम त्यागी, अमर सिंह, चेन सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।