फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सिटी मजिस्ट्रेट से की कालेज की शिकायत

सिटी मजिस्ट्रेट से की कालेज की शिकायत

Mon, 12 Feb 2018 11:58 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट से की कालेज की शिकायत
सिटी मजिस्ट्रेट से की कालेज की शिकायत
विज्ञापन

सहारनपुर। सुंदरपुर स्थित दून कालेज द्वारा अवैध वसूली के लिए दबाव बनाने से नाराज डीएलएड अभ्यर्थी डीएम से शिकायत करने कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम की गैर मौजूदगी में उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात की। अभ्यर्थियों ने दून कालेज से अपना सेंटर बदलवाने की मांग दोहराई।

सोमवार को बड़ी संख्या में डीएलएड अभ्यर्थी कलक्ट्रेट पहुंचे। सदफ, पूजा रानी, नर्गिस और माधुरी गुप्ता ने सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को बताया कि वह सभी प्रशिक्षु शिक्षक हैं। सरकार की स्कीम के तहत एनआईओएस के माध्यम से डीएलएड का कोर्स कर रहे हैं। इसके लिए दून कालेज को उनका सेंटर बनाया गया है। आरोप लगाया कि कालेज प्रत्येक अभ्यर्थी से 2100 रुपये की मांग कर रहा है। यह पूरी तरह गलत है। इस संबंध में रविवार को भी कालेज पर हंगामा किया गया। मगर कालेज प्रशासन अपनी मनमानी पर अडिग है। यह भी बताया कि कालेज उनको काम भी नहीं करने दे रहा है। अभ्यर्थियों ने उनका सेंटर दून कालेज से हटाकर किसी अन्य कालेज में करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में राजवीर, गुल अफशां, रानी, निशांत, प्रिया, इरम फातिमा, प्रीति आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed