{"_id":"5a7f35ac4f1c1b8c268b9878","slug":"141518286252-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बडी सीवर लाइन डलवाए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बडी सीवर लाइन डलवाए जाने की मांग
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। आवास विकास वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कालोनी में दशकों पूर्व डाली गई छोटी सीवर लाइन के स्थान पर बड़ी सीवर लाइन डाले जाने की मांग की है। साथ ही आवास विकास की सड़कों से गुजरने वाले भारी वाहनों एवं ट्रैक्टर ट्रालियों को बंद कराए जाने की मांग की।
आवास विकास वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव सूरजमल ने मंडलायुक्त को पत्र भेजकर मांग की है कि कॉलोनी में दशकों पूर्व छोटी सीवर लाइन डाली गई थी, लेकिन अब आबादी बढ़ गई है और सीवर लाइन छोटी पड़ गई है। सीवर लाइन चोक हो जाने से काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मंडलायुक्त से बड़ी सीवर लाइन डलवाए जाने की मांग की है।
इसके अलावा आवास विकास कालोनी की सड़कों से होकर भारी वाहन एवं ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली गुजर रहे हैं। जिससे पूरी रात कॉलोनी में धमाचौकड़ी मची रहती है। बीमार, बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क भी टूट चुकी है और प्रदूषण काफी अधिक हो गया है और लगातार दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। दुर्घटना के डर से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने इस मामले में मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर भारी एवं ओवरलोड वाहनों का कॉलोनी से आवागमन बंद कराए जाने की मांग की है।