फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रवेश कांबोज गणेशपुर समिति के निर्विरोध सभापति चुने गए

प्रवेश कांबोज गणेशपुर समिति के निर्विरोध सभापति चुने गए

Wed, 31 Jan 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
प्रवेश कांबोज गणेशपुर समिति के निर्विरोध सभापति चुने गए
प्रवेश कांबोज गणेशपुर समिति के निर्विरोध सभापति चुने गए
विज्ञापन

छुटमलपुर/बिहारीगढ़/चिलकाना (सहारनपुर)। साधन सहकारी समिति गणेशपुर के सभापति पद के लिए प्रवेश कांबोज, छुटमलपुर समिति के लिए प्रताप सिंह और चिलकाना समिति के लिए मंजू शर्मा को निर्विरोध चुन लिया गया।
गणेशपुर में निर्वाचन अधिकारी महक सिंह एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी भीमसेन के देखरेख में हुए चुनाव में सभापति पद के लिए प्रवेश कांबोज और उपसभापति पद के लिए चरण सिंह निर्विरोध चुने गए। इनके चयन पर पूर्व कनिष्ठ ब्लाक उप प्रमुख महीपाल सिंह राठौर, जयपाल सिंह कांबोज, सेवाराम साथी, महावीर सिंह, प्रमोद कांबोज, पूर्व ग्राम प्रधान त्रिलोक चंद राठौर, प्रीतम सैनी, अरविंद कांबोज, नमन खुराना, अखिल चौधरी, राकेश कांबोज, पद्म सिंह, रवींद्र कुमार, दीपक कुमार, विवेक कांबोज, बाबूराम राठौर, दर्शन लाल आदि रहे।
विज्ञापन

छुटमलपुर साधन सहकारी समिति के लिए प्रताप सिंह सभापति, अरुण कांबोज उप सभापति चुने गए। इससे पूर्व संचालक मंडल में मीनू रानी, ओम कुमार, अनिल कुमार निर्विरोध चुने गए थे। जिला सहकारी बैंक के लिए विजयपाल राणा, दूबे सिंह कांबोज, मीनू रानी, अनिल कुमार, अरविंद, बरकत अली प्रतिनिधि चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिलकाना साधन सहकारी समिति में मंजू शर्मा को सभापति तथा राकेश कुमार जैन को सर्वसम्मति से उपसभापति चुन लिया। सहकारी समिति पटनी में जूली सैनी ने छह मत प्राप्त कर विजयश्री हासिल की जबकि पंकज सैनी के मात्र तीन वोट मिले। यहां उपसभापति के लिए हुए चुनाव में बरकत अली को छह मत जबकि जोगेंद्र को तीन मत मिले। सहकारी समिति बुड्ढाखेड़ा में सभापति तथा उपसभापति का मुकाबला हुआ। यहां सभापति के लिए परवेज पांच वोट लेकर विजयी रहे। महताब को चार वोट मिले। उपसभापति के लिए हम्माद पांच वोट लेकर जीते, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी यासीन को चार वोट मिले। सहकारी समिति रघुनाथपुर में सभापति के लिए हुए चुनाव में मांगेराम पांच वोट लेकर जीते, जबकि प्रवीन को चार वोट मिले। उपसभापति के लिए चुनाव में भंवर सिंह को पांच तथा कन्हैया को चार वोट मिले। वहां भंवर सिंह उप सभापति बने। सहकारी समिति दास्सावाला में बिलाल पांच वोट प्राप्त कर सभापति बने जबकि उनके प्रतिद्वंदी मीनू को चार वोट मिले। यहां उपसभापति पांच वोट लेकर राजकुमार बने जबकि इनकी प्रतिद्वंद्वी गुलहार को चार वोट मिल पाए। सहकारी समिति दुमझेडा में सभापति तथा उपसभापति निर्विरोध चुन लिये गए। इस समिति के सभापति अख्तर तथा उपसभापति शोभाराम निर्विरोध घोषित किए गए। सहकारी समिति आल्हणपुर में रमेशचंद सभापति तथा प्रवीन कुमार उप सभापति चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed