{"_id":"5a6e15164f1c1b76268b6cc9","slug":"141517163798-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह की ठंड के बाद खिली धूप ने दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह की ठंड के बाद खिली धूप ने दिलाई राहत
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पाला पड़ने से मौसम में खासी ठंडक है। रविवार को सुबह भारी ठंड रही, मगर दोपहर में खिली धूप ने लोगों को राहत देने का काम किया। रविवार को न्यूनतम तापमान पांच और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बार-बार बदल रहा मौसम का मिजाज लोगों को बीमार बना रहा है।
पिछले करीब 15 दिन से मौसम लगातार अपना मिजाज बदल रहा है। कभी बादल और शीत लहर तो कभी पाला पड़ने से ठंडक और कभी खिली धूप निकल रही है। शनिवार की रात पाला पड़ने की वजह से रविवार की सुबह खासी सर्दी रही। आसमान साफ रहने की वजह से सुबह ही धूप निकल आई। दोपहर के समय हवा न चलने और खिली धूप होने से लोगों को ठंड से राहत मिली। लोगों ने धूप का आनंद लिया। मगर शाम के समय फिर से ठंडक बढ़ गई। मौसम की इस अदला-बदली से लोग बीमार पड़ रहे हैं। चिकित्सकों के यहां पहुंचने वाले सामान्य मरीजों में ज्यादातर को जुकाम और खांसी की शिकायत मिल रही है।