{"_id":"5a68cf0b4f1c1b805a8b5e20","slug":"141516818187-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय ध्वज का दुरूपयोग करने पर होगी कठोर कार्रवाई: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय ध्वज का दुरूपयोग करने पर होगी कठोर कार्रवाई: डीएम
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का पूरा सम्मान करें तथा नियमों के अनुरूप ही फहराएं।
डीएम पीके पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पोशाक के रूप में राष्ट्रीय ध्वज का प्रयोग नहीं किया जायेगा और ना ही गद्दियों, रूमालों, बक्सों अथवा नेपकीनों पर काढ़ा या छापा जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज पर किसी प्रकार के अक्षर नहीं लिखें जाएंगे। निर्देश दिए कि किसी प्रकार के विज्ञापन के रूप में झंडे का प्रयोग नहीं किया जाएगा। विशेष अवसरों जैसे गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस एवं अन्य राष्ट्रीय दिवसों पर समारोह के एक अंग के रूप में झंडे को फहराए जाने से पूर्व उसमें फूलों की पंखुड़ियां रखने में कोई आपत्ति नहीं होगी।