फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   राशन विक्रेता पर धांधली करने का आरोप

राशन विक्रेता पर धांधली करने का आरोप

Sat, 06 Jan 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
राशन विक्रेता पर धांधली करने का आरोप
राशन विक्रेता पर धांधली करने का आरोप
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। गांव लखनौती के ग्रामीणों ने राशन विक्रेता पर वितरण में धांधली करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसडीएम से मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

गांव लखनौती निवासी अतर सिंह, इसम सिंह, साजिद, महीपाल, इसरार, हसन अब्बास, भूरा, मुकेश ऋषिपाल सिंह आदि ग्रामीणों ने एसडीएम से की गई शिकायत में बताया कि तीन माह पूर्व लखनौती की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान निलंबित कर दी गई थी। इसके बाद दुकान को लखनौती ग्राम सभा के ही मजरे बहादुर नगर निवासी राशन डीलर से संबद्ध कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि तब से ही डीलर उन्हें खाद्यान्न एवं मिट्टी का तेल नही दे रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम से राशन दिलाए जाने एवं मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed