{"_id":"5a4689694f1c1bd0408bfb94","slug":"141514572137-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक अफजाल के परिजनों को दिया पांच लाख का मुआवजा वापस ले सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक अफजाल के परिजनों को दिया पांच लाख का मुआवजा वापस ले सरकार
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। हिंदू स्वाभिमान संगठन ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में देवबंद में चार वर्ष पूर्व हुए बलवे में लूटी गई पुलिस की एके-47 राइफल बरामद कराने और मृतक फल विक्रेता अफजाल के परिजनों को पूर्व की सरकार द्वारा दिया गया पांच लाख रुपये का मुआवजा ब्याज सहित वसूले जाने की मांग की है।
संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम रामविलास यादव को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि 23 अप्रैल 2013 में धार्मिक मेले के उद्घाटन समारोह के बाद फल विक्रेता अफजाल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जबकि, लोगों ने पुलिस के डंडे से अफजाल की मौत होने का आरोप लगा जमकर बवाल किया था। उपद्रवियों ने पुलिस के अधिकारियों से मारपीट की, सरकारी गाड़ियों, डाक बंगले को जलाया और तत्कालीन एसपी-देहात के गनर संदीप राघव से एके-47 राइफल तक लूट ली थी। तब सरकार ने मामला शांत करने के लिए मृतक अफजाल के परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया था। त्यागी ने कहा कि सरकार ने अब मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी है। इसलिए अफजाल के परिजनों को दी गई पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद को वापस लेकर मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में मनीष त्यागी, पवन सैनी, गौरव राणा, राहुल वाल्मीकि, राजीव धीमान, सचिन, राकेश, अशोक, रणजीत वाल्मीकि, अंकुर, विशाल माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।