{"_id":"5a43eade4f1c1bce6d8b680f","slug":"141514400478-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला फेंक प्रतियोगिता में भीम सोमवीर ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला फेंक प्रतियोगिता में भीम सोमवीर ने मारी बाजी
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला कारागार में चल रही ओलंपियाड-2017 प्रतियोगिताओं में मुकाबले काफी रोमांचक हुए। गोला फेंक का मुकाबला भी काफी रोमांचक रहा। जिसमें भीम सोमवीर ने 30.8 फीट दूरी पर गोला फेंक कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बुधवार को जिला कारागार में चली रहीं प्रतियोगिताओं में गोला फेंक, रस्साकशी, कबड्डी तथा बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। गोला फेंक प्रतियोगिता काफी रोमांचक रही। जिसमें भीम सोमवीर ने 30.8 फीट गोला फेंक कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान भीम ने 30.7 फीट गोला फेंक कर प्राप्त किया। जबकि सोम ने 30.3 फीट गोला फेंक कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता का मैच बैरक नंबर तीन के कप्तान विजय और बैरक नंबर 9 के कप्तान युधिष्ठिर के बीच खेला गया। जिसमें बैरक नंबर 9 की टीम ने बैरक नंबर 3 की टीम को 21-15, 21-19, 21 14 से हरा दिया। कबड्डी का मैच बैरक नंबर 6 और 1 के बीच खेला गया। जिसमें बैरक नंबर 6 की टीम ने जीत हासिल की। रस्साकशी का मुकाबला बैरक नंबर 2 और बैरक नंबर 3 की टीमों के बीच हुआ। जिसमें बैरक नंबर 2 ने बैरक नंबर 3 को हरा दिया। जिला कारागार अधीक्षक डाक्टर वीरेश राज शर्मा ने बताया कि गोला फेंक का फाईनल मुकाबला हो चुका है। जबकि अन्य प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले बृहस्पतिवार से होंगे।