फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बारह घंटे देरी से पहुंची अमृतसर मेल

बारह घंटे देरी से पहुंची अमृतसर मेल

Fri, 24 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
बारह घंटे देरी से पहुंची अमृतसर मेल
सहारनपुर। रेल यातायात में अभी सुधार नहीं हो पा रहा है। समय सारिणी के अनुसार ट्रेनों का आवागमन नहीं हो पा रहा है। बृहस्पतिवार को हावड़ा और अमृतसर मेल 10 से 12 घंटे देरी से सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। अन्य ट्रेनें भी कई-कई घंटे देरी से चलीं।
विज्ञापन

कोहरे की मार से ट्रेनों की चाल पूरी तरह से प्रभावित हो चुकी है। टाइम टेबिल पूरी तरह से पटरी से उतर चुका है। अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पा रहीं हैं। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो माह से रद्द लखनऊ पैसेंजर को अब 9 दिसंबर तक के लिए फिर से रद्द कर दिया गया है। दो दिन रद्द रहने के बावजूद नौचंदी एक्सप्रेस सुबह 11.55 पर की बजाय 4 घंटा देरी से शाम को 4 बजे स्टेशन पहुंच सकी। अमृतसर मेल बुधवार की रात सवा बजे की बजाय बृहस्पतिवार की दोपहर सवा बजे पहुंची। यही हाल हावड़ा मेल का हुआ। बुधवार की रात एक बजे की बजाय हावड़ा मेल सहारनपुर स्टेशन पर 10 घंटे देेरी से पहुंची। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कोहरा अभी कम नहीं हो रहा है और ट्रैक पर भी कामचल रहा है। जिस कारण ट्रेनों की गति धीमी है।
विज्ञापन

-। 13005- हावड़ा-अमृतसर, अमृतसर मेल- सहारनपुर स्टेशन पर 12 घंटे देरी से पहुंची। सहारनपुर स्टेशन पहुंचने का समय रात 1.15 बजे का है। -। 22355- पाटिलीपुत्र-चंडीगढ़, सुपरफास्ट - सहारनपुर में दोपहर 3.05 बजे की बजाय से 2 घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें पहुंची देरी से सहारनपुर
-। 54252 - सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर - यह ट्रेन 9 दिसंबर तक के लिए रद्द कर दी गई है।
-। 14511- नौचंदी एक्सप्रेस - 4 घंटे देरी से सहारनपुर पहुंची। इसका सहारनपुर पहुंचने का समय 11.55 बजे का है।
-। 13006- हावड़ा-अमृतसर, अमृतसर मेल- सहारनपुर स्टेशन पर 10 घंटे देरी से पहुंची। सहारनपुर स्टेशन पहुंचने का समय रात 1.05 बजे का है। -। 13152- जम्मू-कोलकाता, सियालदाह एक्सप्रेस - सहारनपुर स्टेशन पर 3 घंटे देरी से पहुंची। इसका सहारनपुर पहुंचने का समय दोपहर 2.25 बजे का है।
-। 22432- ऊधमपुर-इलाहाबाद - सहारनपुर में यह साप्ताहिक ट्रेन रात में 2.37 की बजाय 8 घंटे देरी से पहुंची।
-। 15933- डिब्रूगढ़-अमृतसर - सहारनपुर में पहुंचने का समय दोपहर 2.25 बजे का है। लेकिन यह ट्रेन 3 घंटे देरी से सहारनपुर पहुंची।
-। 15652- जम्मू-गुवाहाटी, लोहित एक्सप्रेस- सहारनपुर में सुबह 6.50 बजे की बजाय 4 घंटे देरी से पहुंची।
ं-। च14712 - श्रीगंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस - सहारनपुर में दोपहर 12.02 बजे की बजाय 6 घंटे देरी से पहुंची।
-----------------
--। नकुड़ का हिस्ट्रीशीटर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच से राजकीय रेलवे पुलिस ने नकुड़ के हिस्ट्रीशीटर को चोरी के दो मोबाइलों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बृहस्पतिवार को जीआरपी को एक व्यक्ति के प्लेटफार्म नंबर पांच पर संदिग्ध रूप से घूमते होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जीआरपी कर्मियों ने उसकी घेराबंदी का प्रयास किया। लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से दो मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजीम कुरैशी निवासी मोहल्ला कुरैशियान, नकुड़ बताया। जीआरपी प्रभारी अशोक कुमार शिशौदिया ने बताया कि आरोपी के पास बरामद हुए मोबाइल ट्रेन यात्रियों से चोरी किए हुए हैं। उन्होंने बताया कि अजीम थाना नकुड़ का हिस्ट्रीशीटर है और उस चोरी, झपटमारी एवं अन्य मामलों के नकुड़ में आठ मामले दर्ज हैं, जबकि चिलकाना में चार मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed