{"_id":"5a07550e4f1c1bce408b6139","slug":"141510429966-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजाई वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजाई वितरण
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नि:शुल्क चिकित्सा शिविर और रजाई वितरण कार्यक्रम 14 को
गंगोह। राम कृष्ण मेहता परोपकार समिति और लायंस क्लब सेंट्रल के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 14 नवंबर को 18वां नि:शुल्क विशाल चिकित्सा शिविर एवं रजाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शिविर में मधुमेह रोगियों की नि:शुल्क जांच भी की जाएगी। संस्था उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक प्रदीप तायल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में नेत्ररोग पंजीकरण के लिए रोगी को पहचान पत्र की फोटो स्टेट कापी एवं दो रंगीन फोटो अपने साथ लाने होंगे। शिविर में चयनित मोतियाबिंद आपरेशन लाभार्थियों को आपरेशन के लिए कविनगर गाजियाबाद स्थित लायंस नेत्र चिकित्सालय में भेजा जाएगा। इसका तमाम व्यय संस्था वहन करेंगी। बताया कि गरीब विधवा महिलाओं को रजाई-कंबल भी वितरित किये जाएंगे।