फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चार जनवरी से फिर होगा स्वच्छता सर्वेक्षण

चार जनवरी से फिर होगा स्वच्छता सर्वेक्षण

Thu, 09 Nov 2017 12:59 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
चार जनवरी से फिर होगा स्वच्छता सर्वेक्षण
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत देश के चार हजार 41 शहरों में स्वच्छता सर्वेक्षण होना है, जिनमें सहारनपुर शहर भी शामिल है। सर्वेक्षण चार जनवरी 2018 से शुरू होगा। जनवरी 2017 में हुए सर्वेक्षण में देश के कुल 434 शहरों में सहारनपुर का 245वां स्थान आया था। ऐसे में इस बार नगर निगम और अधिक मेहनत करने की तैयारी में है, जिससे रैंक को सुधारा जा सके।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गीताराम ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में चार हजार अंकों में से 35 प्रतिशत सेवा स्तर की प्रगति, 30 प्रतिशत प्रत्यक्ष अवलोकन और 35 प्रतिशत नागरिक प्रतिक्रिया के हैं। इसके तहत आवास कल्याण समितियों, व्यापार मंडलों और थोक कचरा उत्पादकों को कचरा उत्पादन स्थल पर जैविक कचरे की कंपोस्टिंग करनी है। इसके लिए गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखना होगा, जिसे संग्रहकर्ता को देना होगा। दावा है कि शहर के 70 वार्डों में से 50 वार्ड खुले में शौच से मुक्त कराए जा चुके हैं। इसी क्रम में पेट्रोल पंपों के शौचालयों को समस्त जनता के लिए खोल दिया गया है। शहर के साथ ही सभी स्कूलों में स्वच्छता प्रोत्साहन समितियां बनाई गई हैं। शहर में 15041 एकल शौचालय, 220 सीट युक्त सामुदायिक शौचालय और 300 सीटों के सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। सर्वेक्षण के तहत नागरिक सहभागिता का आंकलन भी किया जाएगा। इसके तहत नागरिकों से कुछ सवाल किए जाएंगे।
विज्ञापन


छात्राओं से की स्वच्छता अपनाने की अपील
फोटो संख्या: 10
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन की सफलता के लिए नगर निगम की ओर से बुधवार को मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स पीजी कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगरायुक्त ने कॉलेज की साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने अपने संबोधन में स्वच्छता संबंधी टिप्स शिक्षकों और छात्राओं को दिए। पॉलीथिन का प्रयोग कम से कम करने की सलाह दी। छात्राओं को देश का भविष्य बताते हुए शहर को स्वच्छ बनाने के लिए आगे आने की अपील की। कॉलेज के सामने से गुजर रहे नाले को कवर्ड कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में मेजर डॉ. पंकज छाबड़ा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गीताराम, सुशांत सिंघल, नीना ढींगड़ा, सुभाषचंद, नीरज कुमार, अमर ज्योति, डा. अमिता अग्रवाल, राजीव कुमार, दीपक कुमार, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed