फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सावधान..... यहां सब नकली और मिलावटी है

सावधान..... यहां सब नकली और मिलावटी है

Sat, 23 Sep 2017 12:12 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
सावधान..... यहां सब नकली और मिलावटी है
रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य से खिलवाड़
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर रेलवे स्टेशन से खाने या फिर पीने का कोई सामान खरीद रहे हैं तो सावधान हो जाएं। रेलवे स्टेशन पर अधिकांश वेंडरों द्वारा बेची जा रही खाद्य सामग्री मिलावटी है। यात्रियों ने न सिर्फ इसकी शिकायत की है, बल्कि वीडियो तक बनाकर अधिकारियों को भेजी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामारी में भी इसका खुलासा हो चुका है।
आरोप है कि स्टेशन पर अधिकारियों की मिलीभगत से यह गोरखधंधा जमकर फल फूल रहा है। उच्चाधिकारियों से शिकायत करने पर भी कार्रवाई करना तो दूर, जांच तक नहीं की जा रही। रेलवे यात्रियों ने कई बार इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की। आवास विकास में रहने वाली सतीश डाबर ने बताया कि उन्होंने रेलवे के उच्चाधिकारियों को घटिया खाद्य पदार्थों एवं पानी की नकली बोतलों की बिक्री किए जाने की शिकायत उच्चाधिकारियों से की। उन्होंने इसकी वीडियो तक बनाकर भेजी। आरोप लगाया कि रेलवे स्टेशन के सामने एक मकान में अपना मनचाहा लेबल लगाकर पानी की बोतलों की धड़ल्ले से सप्लाई की जा रही है। रेलवे स्टेशन पर अधिकृत रेल नीर को बिकने ही नहीं दिया जा रहा। रेल नीर की बिक्री नहीं होने के चलते सप्लाई ही वापस की जा रही है। उन्होंने शिकायत की थी कि समोसे, ब्रेड पकोड़े, भटूरे घटिया किस्म के तेल में बनाए जाने। अवैध वेंडरों द्वारा रेलवे स्टेशन पर बेधड़क मिलावटी एवं नकली खाद्य पदार्थ की सप्लाई की जा रही है। जिस तेल में समोसे और ब्रेड पकौड़े तल रहे हैं, वह तेल साबुन बनाने में प्रयोग किया जाता है। कोल्ड ड्रिंक भी कुछ ठेकेदारों ने अपना ही लेबल लगाकर बेचनी शुरू कर दी है। एसेंस से फ्रूट जूस तक नकली बनाकर यात्रियों को परोसा जा रहा है। जांच टीम आने से पहले ही मिल जाती है सूचना
विज्ञापन

सतीश डाबर बताते हैं कि उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की तो उन्हें एक तारीख बताई कि उस दिन टीम स्टेशन पर छापामारी करने के लिए पहुंचेगी। लेकिन उससे एक दिन पहले की शाम से ही रेलवे स्टेशन से न सिर्फ वेंडर ही गायब हो गए, बल्कि उनका सामान एवं स्थायी स्थान भी हटा दिया गया। उन्हें पता चला कि टीम के आने की सूचना ठेकेदारों को पहले ही हो गई। टीम मात्र खानापूर्ति कर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छापामारी में हो चुका है घटिया खाद्य पदार्थ का खुलासा
रेलवे स्टेशन पर घटिया खाद्य पदार्थों की बिक्री का खुलासा दो दिन पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम की छापामार कार्रवाई से हो चुका है। जहां एक खंडहर में कूड़े के ढेर पर पाम आयल में समोसे बनते पाए गए, खराब चटनी रखी हुई पकड़ी गई जिसमें कीड़े रेंग रहे थे।
50 अवैध वेंडरों को पकड़ा
समाचार पत्रों में अवैध वेंडरों का स्टेशन पर वर्चस्व की खबर के बाद रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने दो दिन में ही 50 अवैध वेंडरों को पकड़ लिया। जिनमें से 33 का चालन कर दिया, जबकि अन्य को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

अवैध वेंडरों के खिलाफ शुरू किया गया अभियान
वरिष्ठ रेलवे स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर अवैध रूप से खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है। कुछ अवैध वेंडर पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed