फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रोहिंग्या मुस्लिमों को देश से बाहर किया जाए

रोहिंग्या मुस्लिमों को देश से बाहर किया जाए

Fri, 22 Sep 2017 12:41 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
रोहिंग्या मुस्लिमों को देश से बाहर किया जाए
गंगोह (सहारनपुर)। शिवसेना की बैठक में भारत में घुसे रोहिंग्या मुसलमानों को देश से बाहर करने की मांग की गई। कोतवाल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
विज्ञापन

सहारनपुर मार्ग स्थित बीज गोदाम में बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रमुख योगेंद्र सिंह सिरोही ने कहा कि रोहिंग्या मुस्लिमों को शरण देना देश के हिंदुओं की कब्र खोदना होगा। कहा कि देश में पहले ही आतंकवाद बढ़ रहा है, यदि रोहिंग्या को शरण दी गई तो आतंकवाद और तेजी से बढ़ेगा। उन्होंने इनका समर्थन करने वाले राजनीतिक दलों की नीयत में खोट बताया। संचालन ब्लाक प्रमुख प्रदीप सैनी ने किया। इसके बाद शिव सैनिक नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंचे और कोतवाल संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपा। युवा जिला प्रमुख नीरज रोहिला, जिला उपप्रमुख अवनीश चौधरी, ब्लाक प्रमुख प्रदीप सैनी, नानौता ब्लाक प्रमुख जयकुमार धनगर, मनीष गुप्ता, नीरज भारती, राजीव उपाध्याय, आचार्य रजनीश कांबोज, संतोष शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed