फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने की मांग

किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने की मांग

Thu, 21 Sep 2017 01:27 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने की मांग
सहारनपुर। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा की बैठक में किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया तथा किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि देश एवं प्रदेश के किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए। आजादी के 70 साल बाद भी सरकारें किसानों को लाभकारी मूल्य नहीं दिला पा रहीं हैं। जिससे किसानों पर बैंकों एवं संस्थाओं का कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है। कर्जे में डूबा किसान आत्महत्या कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को बचाने के लिए गन्ने का रेट 500 रुपये प्रति क्विंटल, गेहूं का रेट 5000 रुपये क्विंटल, धान का रेट 7000 रुपये क्विंटल तथा कपास का रेट कम से कम 10000 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए। जल्दी ही ऐसा नहीं किया तो देश का किसान एक बार फिर आर्थिक आजादी के लिए लड़ने को मजबूर होगा। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मान ने एवं संचालन विनोद सैनी ने किया। बैठक में अजीत सिंह प्रधान, नरेश कुमार, सचिन चौधरी, बिरेंद्र सिंह बिल्लू, अशोक कुमार, असगर अली, भूरा त्यागी, बिजेंद्र आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन किया
सहारनपुर। बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार पर जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया।
प्रदेश सदस्य राजेंद्र आढ़ती एवं राशिद अली ने कहा कि जब से भाजपा सरकार केंद्र एवं प्रदेश में आई है तभी से एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक एवं महिलाओं के साथ हिंसक घटनाएं बढ़ रही हैं। कानून नाम की कोई चीज नहीं है। अमरीश चौटाला ने कहा कि भाजपा केंद्र एवं प्रदेश में हर मोर्चे पर विफल रही है। रेल दुर्घटनाएं, गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मौतें इसका उदाहरण हैं। सरकार जनता की बजाय अपना हित साधने में लगी हुई हैं। मोदी सरकार ने उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा में आरक्षण समाप्त कर देश की गरीब जनता के साथ धोखा किया है। ईवीएम से चुनाव कराकर नागरिकों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किया है। कर्मचारियों की जबरदस्ती सेवानिवृत्ति कराई जा रही है। धरना प्रदर्शन करने वालों में अमरीश चौटाला, इंतखाब आजाद, राजकुमार कर्णवाल, राजीव मौर्य, धर्मवीर दरोगा, रामभूल, कुलदीप लहरी, परवेंद्र कुमार, मोहकम सिंह, राजेश कोहली, कृष्ण कुमार, शोबीर गौतम, राजकुमार, सुमित कटारिया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली के लिए जनसंपर्क किया
सहारनपुर। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मेरठ के चौधरी चरण सिंह पार्क में होने वाली पूना पैक्ट रद्द करो, कम्यूनल अवार्ड लागू करो हल्ला बोल महा रैली के लिए नागल क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क किया। कार्यकर्ताओं ने ग्राम भाटखेड़ी, खजूरवाला, फतेहपुर कलां, चंदनाकोली, पंडौली, रसूलपुर खेड़ी में जनसंपर्क किया और लोगों से महारैली में पहुंचने के लिए आह्वान किया। जनसंपर्क करने वालों में जिलाध्यक्ष साधुराम, जिला महासचिव रणधीर सिंह, ईसम सिंह, सुभाष गौतम, सोम सिंह, सुकरथम, रामलाल, सतपाल, सुलेख चंद, सुमित गौतम, लाल सिंह, श्यामलाल, दयाराम, साधुराम, सतीश,जसवंत, बाबूराम, बनारसी, मोल्हड़ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed