{"_id":"59bada944f1c1b28688b49c5","slug":"141505417876-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल
Updated Fri, 15 Sep 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जीएसटी की विसंगतियों को दूर करने सहित अन्य मांगों को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विमल विरमानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी कौंसिल के नियमों के तहत रिटर्न जमा करना छोटे और मंझोले व्यापारियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।
बृहस्पतिवार को भेजे ज्ञापन में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी तो क्या विभागीय अधिकारी, सीए एवं एडवोकेट भी जीएसटी की रिटर्न फाइलिंग को नहीं समझ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी की विसंगतियों से व्यापारियों का शोषण हो रहा है। व्यापारी नेता ने सवाल किया कि क्या 20 से 50 हजार रुपये प्रतिमाह कमाने वाला व्यापारी सीए और एडवोकेट का खर्च कैसे वहन कर सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से सजा का प्रावधान समाप्त करने, 31 मार्च 2018 तक मैनुअल और ऑनलाइन दोनों तरह से रिटर्न दाखिल करने का प्रावधान समाप्त करने और पांच करोड़ तक की बिक्री वाले व्यापारी के लिए ही मासिक टैक्स और त्रैमासिक रिटर्न का नियम होने की मांग की। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि जीएसटी में टैक्स की दर शून्य प्रतिशत, 5, 15 और अधिकतम 22 प्रतिशत होनी चाहिए। वरिष्ठ व्यापारी नेता ने कहा कि जीएसटी की विसंगतियों को दूर कर दिया जाए तो यह एक अच्छी कर प्रणाली है।
फूल गोभी की सोबोर प्रजाति की जानकारी दी
सहारनपुर। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ उद्यान वैज्ञानिक डॉ. बीपी शाही ने किसानों को अगैती फूलगोभी की सोबोर प्रजाति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसकी नर्सरी की बुवाई मई जून और रोपाई जुलाई अगस्त में की जाती है। इसको लगाने के 55 दिनों के बाद फूलगोभी की कटाई की जा सकती है। उन्होंने विकास खंड गंगोह के गांव उम्मेदगढ़ में किसानों को प्रदर्शन प्रक्षेत्र का निरीक्षण कराया। मृदा प्रयोगशाला प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने मिट्टी की जांच पर जोर दिया। इस दौरान सोनू, साधूराम, महेश, अनिल, उदय, नीरज आदि मौजूद रहे।