फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नगर पालिका गंगोह की पशु वधशाला

नगर पालिका गंगोह की पशु वधशाला

Sat, 09 Sep 2017 12:08 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका गंगोह की पशु वधशाला
सहारनपुर। विभिन्न अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल से नगर पालिका गंगोह की पशु वधशाला को निरस्त कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि पशु वधशाला स्थापित करने के लिए नियमानुसार प्रक्रिया नहीं अपनाई गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कमिश्नर को सौंपे ज्ञापन में स्थानीय निवासियों ने कहा कि नगर पालिका गंगोह की पशु वधशाला वर्ष 2006 में बंद कराने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद इस पशु वधशाला का आधुनिकीकरण करने की शर्त पर नीलाम किया गया। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बंदी आदेश कर छह माह के लिए निलंबित कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय यह पशु वधशाला खसरा नंबर 1034 में चल रही थी। जबकि वर्तमान पशु वधशाला की स्थापना खसरा संख्या 89-1005 में हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नई पशु वधशाला के लिए न तो नियमानुसार जिलाधिकारी से एनओसी ली गई और ना ही अन्य विभागों से सहमति प्राप्त की गई। जो पशु वधशाला के लिए सबसे जरूरी है। इससे साफ है कि खसरा नंबर 89-1005 में स्थापित की गई नगर पालिका गंगोह की नई पशु वधशाला के संबंध में नियमानुसार प्रक्रिया नहीं अपनाई गई है। आरोप है कि नई पशु वधशाला को पुरानी बताया जा रहा है। जबकि पुरानी वधशाला पूर्णतया बंद हो गई थी। उन्होंने मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल से नई पशु वधशाला की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed